'बॉल टैंपरिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का बड़ा बयान
नई दिल्ली। साल 2018 में विश्व क्रिकेट को चौंका देने वाले प्रकरण बॉल टैंपिरिंग स्कैंडल को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटाफ ने चौंका देने वाला दावा किया है। इंग्लैंड के इस पूर्व ऑलराउंडर का मानना है कि गेंद से छेड़छाड़ करने वाले इस मामले में सिर्फ स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ही शामिल नहीं थे बल्कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शामिल थी। एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने यह दावा एक रेडियो स्टेशन टॉकस्पोर्ट से बात करते हुए किया। उल्लेखनीय है कि साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची थी जहां पर केपटाउन में खेले गये टेस्ट मैच के दौरान इस 'सैंडपेपर-गेट' स्कैंडल का खुलासा हुआ था।
और पढ़ें: कोरोना से लड़ने के लिये अपना ऐतिहासिक बल्ला नीलाम करेंगे शाकिब अल हसन
इस घटना के सामने आने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर को 1 साल और कैमरून बैनक्रॉफ्ट को 9 महीनों के लिये बैन कर दिया था। साथ ही स्टीव स्मिथ की कप्तानी पर 2 साल के लिये बैन लगा दिया गया था।
और पढ़ें: जब अखबार में नाम छपवाने के लिये सचिन तेंदुलकर ने की बेइमानी, खाते में डलवाये एक्स्ट्रा 6 रन

टीम को बचाने के लिये स्मिथ ने अपने सिर लिया दोष
एंड्रयू फ्लिंटाफ को का मानना है कि कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपनी टीम को बचाने के लिये सारा दोष अपने सर ले लिया।
उन्होंने ‘टॉकस्पोर्ट' से बात करते हुए कहा, ‘मैं नहीं मान सकता कि पूरी टीम इसमें शामिल नहीं थी। बतौर गेंदबाज अगर कोई मुझे गेंद देता है और इससे छेड़छाड़ की गयी है तो मैं इससे शुरू में ही जान जाऊंगा। स्टीव स्मिथ ने हर किसी का दोष अपने ऊपर ले लिया था।'

काफी लंबे समय से होती रही है बॉल टैंपरिंग
एंड्रयू फ्लिंटाफ ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि बॉल टैंपरिंग कोई नया मामला नहीं है, लोग सालों से यह करते आ रहे हैं। लोगों ने सनस्क्रीम क्रीम से लेकर जेली तक ट्राई किया है।
फ्लिंटाफ ने कहा, ‘गेंद से छेड़छाड़ तो काफी लंबे समय से होती आ रही है और मुझे लगता है कि एक सीमा होती है जिसके बाद कोई ऐसा करता है। हम पर भी गेंद पर जेली लगाने के आरोप लगे थे। लोग इस पर सनस्क्रीन क्रीम भी लगाते हैं, जितना हो सके हर कुछ चीज आजमा चुके हैं।'

नहीं मान सकता कि पूरी टीम नहीं थी शामिल
बॉल टैंपरिंग के मुद्दे पर बात करते हुए फ्लिंटाफ ने कहा कि यह मानना मुश्किल है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस प्रकरण में टीम के अन्य सदस्यों को पता ही नहीं था कि क्या गेंद के साथ क्या हो रहा है।
उन्होंने कहा,‘सैंडपेपर गलत है, लेकिन यह किसी अन्य चीज से ज्यादा बेवकूफाना है। लेकिन मैं इस बात को नहीं मान सकता कि टीम के अन्य सदस्य किसी न किसी तरीके से इसमें शामिल नहीं थे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
