दुबई| आईसीसी के महाप्रबंधक ज्योफ एलारडाइस ने डीआरएस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक मीडिया मीट में कहा कि डीआरएस को अपनाने में भारतीय कोच अनिल कुंबले अहम रोल निभा सकते हैं। एक वो ही हैं जो बीसीसीआई को मना सकते हैं।
आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच नौ नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में बीसीसीआई प्रायोगिक तौर पर डीआरएस प्रणाली का उपयोग करेगी लेकिन इस प्रकिया को पूर्ण रूप से उसके अपनाने में अभी भी संशय बरकरार है इसलिए ज्योफ एलारडाइस ने अपनी गेंद अब कुंबले के पाले में डाली है।
फरवरी 2017 में होगी बैठक
मालूम हो कि डीआरएस को लेकर आईसीसी फरवरी 2017 में एक मीटिंग करने वाली हैं और उसी में इस मुद्दे पर फैसला लिया जाएगा।
क्या है डीआरएस
इस तकनीक के जरिए फील्ड अंपायर के फैसले के खिलाफ कोई भी टीम अपील कर सकती है। यह तकनीक मुख्य रूप से एलबीडब्ल्यू, स्निक आदि फैसलों में कारगर साबित हो सकती है।