For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'उसके पास 1 गेंद के लिए 4 शॉट्स थे': अनिल कुंबले ने बताया अपने बेस्ट बल्लेजाज का नाम

नई दिल्ली: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने अपने 18 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान विश्व क्रिकेट के कुछ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को बोल्ड किया। कुंबले ने रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा, सईद अनवर, इंजमाम-उल-हक, जैक्स कैलिस के साथ मुकाबला किया है, लेकिन भारत के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर वेस्ट इंडीज के महान ब्रायन लारा को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं।

लारा को सबसे ऊपर बताया-

लारा को सबसे ऊपर बताया-

यह पूछे जाने पर कि सबसे मुश्किल बल्लेबाज का नाम क्या है, कुंबले ने कहा कि ब्रायन लारा सबसे ऊपर थे। उन्होंने कहा, 'ऐसे कई बल्लेबाज थे, जिन्हें गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल था। ब्रायन लारा शायद सबसे ऊपर थे, "कुंबले ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पम्मी मिंगंगवा के साथ एक साक्षात्कार में कहा।

श्रीलंका भी था दावेदार, इन 4 कारणों के चलते UAE के हाथ लगी IPL की मेजबानी

'लारा के पास एक बॉल के लिए 4 शॉट्स थे'

'लारा के पास एक बॉल के लिए 4 शॉट्स थे'

कुंबले, जो टेस्ट (619) और वनडे (337) दोनों में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, ने कहा कि लारा के पास एक डिलीवरी के लिए चार अलग-अलग शॉट थे। कुंबले ने कहा, "हर गेंद पर उनके पास चार अलग-अलग शॉट थे और यह सबसे बड़ी चुनौती थी। आपको लगेगा कि आप उन्हें हरा सकते हैं, आप उन्हें छका देंगें लेकिन फिर वह शॉट बदलते ही आपको थर्डमैन पर पहुंचा देंगे।"

लारा के खिलाफ कामयाब रहे हैं कुंबले-

लारा के खिलाफ कामयाब रहे हैं कुंबले-

कुंबले ने लारा के साथ बढ़िया मुकाबले किए हैं। वेस्ट इंडीज के बाएं हाथ के खिलाड़ी के खिलाफ खेले गए 14 टेस्ट मैचों में, कुंबले ने उन्हें पांच बार आउट किया, सबसे प्रसिद्ध तब था जब उन्होंने 2002 में एंटीगा में टूटे जबड़े के साथ गेंदबाजी करके लारा को आउट किया।

बोले- सौभाग्यशाली था, सचिन, गांगुली, सहवाग को बॉलिंग नहीं की

बोले- सौभाग्यशाली था, सचिन, गांगुली, सहवाग को बॉलिंग नहीं की

लारा 131 टेस्ट मैचों में 11953 रन और 299 वनडे में 10405 रन बनाकर रिटायर हुए। कुंबले ने 132 टेस्ट और 272 एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और 2007 और 2008 के बीच टीम की कप्तानी भी की है, उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा था कि वह सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, और वीरेंद्र सहवाग, जैसे टीम के साथियों के खिलाफ गेंदबाजी नहीं कर सके।

"सौभाग्य से उनमें से ज्यादातर मेरी टीम का हिस्सा थे। यह बहुत अच्छा था कि मेरे पास तेंदुलकर, द्रविड़, लक्ष्मण, गांगुली, सहवाग थे, कुंबले ने कहा।

Story first published: Thursday, July 23, 2020, 16:31 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+