For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 को बीच में रोकने के बाद BCCI को फिर होगा नुकसान, लग सकता है 3000 करोड़ का चूना

नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया है जिसके बाद से बोर्ड इस लीग के बचे हुए मैचों को आयोजित करने के लिये नई विंडो की तलाश कर रहा है। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली की ओर से दिये गये बयान के अनुसार अगर बोर्ड आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन कराने में नाकाम रहती है तो बोर्ड को 2500 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। उल्लेखनीय है कि 2 मई को आईपीएल 2021 का आखिरी मैच खेला गया था, जिसके 29 मैच खेले जा चुके थे जबकि 31 मैचों का आयोजन होना बाकी था।

और पढे़ं: बॉल टैम्पिरिंग स्कैंडल पर बैनक्रॉफ्ट के खुलासे पर अब पूर्व बॉलिंग कोच ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोका जा सकता था

इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लिये एक और बुरी खबर आई है जिसके तहत बीसीसीआई को 3 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। बीसीसीआई की ओर से आईपीएल के 15वें सीजन के लिये 10 टीमों को शामिल करने का ऐलान किया गया था, चूंकि यह सीजन मेगा ऑक्शन के साथ गुजरना था तो बोर्ड के पास नई टीमें जोड़ने का बड़ा मौका था।

और पढ़ें: डेल स्टेन ने याद किया श्रीसंत का 14 साल पुराना छक्का, कही चौंकाने वाली बात

अब नई टीमों के लिये नहीं जारी होंगे टेंडर

अब नई टीमों के लिये नहीं जारी होंगे टेंडर

बीसीसीआई की ओर से इन दो नई टीमों के लिये मई में टेंडर निकाला जाना था लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। इनसाइड स्पोर्टस में छपी खबर के अनुसार बीसीसीआई के सूत्र ने खुलासा किया है कि फिलहाल बोर्ड का सारा ध्यान सीजन के बचे हुए मैच को आयोजित कराने पर है और मई में निकाले जाने वाले नई टीमों के टेंडर पर कोई चर्चा नहीं हो रही है।

बोर्ड के अधिकारी ने कहा, 'यह समय आईपीएल के 15वें सीजन में जुड़ने वाली नई टीमों के बारे में बात करने का नहीं है। पहले हमें इस सीजन के बाकी बचे हुए मैचों को आयोजित कराने के बारे में सोचना है, उसके बाद ही आईपीएल के अगले सीजन में शामिल होने वाली नई टीमों के बारे में कोई बात की जा सकती है। बीसीसीआई अभी इसको लेकर कोई चर्चा नहीं कर रहा है, उम्मीद है कि जुलाई से पहले इस पर कोई बात होना संभव है।'

3000 करोड़ का हो सकता है नुकसान

3000 करोड़ का हो सकता है नुकसान

उल्लेखनीय है कि आईपीएल में 2 नई टीमों को जोड़ने के लिये बीसीसीआई नये टेंडर्स जारी करता जिसमें टीम का बेस प्राइस कम से कम 1500 करोड़ रखने की योजना थी, जिसका मतलब है कि बीसीसीआई को कम से कम एक टीम की नीलामी से 1500 करोड़ मिलने तय थे। दो टीमों की बात करें तो यह रकम 3000 करोड़ हो जाती है।

आपको बता दें कि बीसीसीआई की ओर से प्रस्तावित यह रकम साल 2008 में जारी किये टेंडर्स की तुलना में 12-15 गुना है। इसके अलावा जब दो नई टीमें बढ़ेंगी तो मैचों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी और बोर्ड को रिवेन्यू बढ़ जाता।

नई टीमों के टेंडर जारी करने के लिये नहीं है कोई डेडलाइन

नई टीमों के टेंडर जारी करने के लिये नहीं है कोई डेडलाइन

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें सीजन के आगाज से पहले 2022 में 10 टीमों के शामिल होने का ऐलान किया था। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सेक्रेटरी जय शाह समेत अधिकारियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था और तय किया गया था कि जैसे ही आईपीएल का 14वां सीजन समाप्त होगा बीसीसीआई आईपीएल की दो नई टीमों की नीलामी के लिये टेंडर निकालने वाला था। हालांकि इन सभी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

सूत्र ने बताया, 'हम नई टीमों के टेंडर्स को लेकर फिलहाल कोई भी टाइम लिमिट नहीं दे सकते हैं, अभी बोर्ड इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है क्योंकि हमारा सारा ध्यान बाकी बचे मैचों को आयोजित कराने पर है।'

Story first published: Monday, May 17, 2021, 14:04 [IST]
Other articles published on May 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+