For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'फिल्लौरी' में लगा है विराट का पैसा...इस बात पर परेशान नहीं हैरान हैं अनुष्का

पिछले दिनों खबर आई थी कि 'फिल्लौरी' में कोहली ने अपना पैसा लगाया है जिस पर अनुष्का ने ट्विटर पर अफवाह उड़ाने वालों की क्लास लगाई थी

नई दिल्‍ली। इन दिनों जहां विराट कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत-हार की रणनीति में उलझे हुए हैं वहीं दूसरी ओर उनकी प्रेमिका अनुष्का शर्मा अपनी होम प्रोडक्शन फिल्‍म 'फिल्लौरी' को लेकर उड़ी एक अफवाह पर हैरान हैं।

'फिल्लौरी' में किसका लगा पैसा

दरअसल पिछले दिनों खबर आई थी कि 'फिल्लौरी' में कोहली ने अपना पैसा लगाया है जिस पर अनुष्का ने ट्विटर पर अफवाह उड़ाने वालों की क्लास लगाई थी, लेकिन इस बारे में अब विस्तार से बात की है फिल्‍म के डायरेक्‍टर अनशई लाल ने।

अनुष्का इन बातों से परेशान नहीं बल्कि हैरान हैं

जिन्‍होंने न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्‍यू में कहा कि अनुष्का इन बातों से परेशान नहीं बल्कि हैरान हैं, उनकी तरह से मुझे भी समझ नहीं आता है कि इस तरह की बकवास भरी खबरें निकालता कौन हैं और इस तरह से किसी के बारे झूठ छापने से किसी को क्या हासिल हो जाता है। ये सब कोरी बकवास है।

आप मेरी चुप्पी को मेरी कमजोरी ना समझें

मालूम हो कि अनुष्का ने एक बयान जारी कर कहा था कि 'फिल्लौरी' का निर्माण 'फॉक्स स्टार हिंदी' और उनके घरेलू बैनर 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के तहत किया गया है। अनुष्का ने कहा, 'मैंने पूरे गर्व के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाया है और कई गलत कहानियों पर शांत रहना ही सही समझा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप मेरी चुप्पी को मेरी कमजोरी समझें और बिना कुछ देखे-समझे मेरे और मेरी टीम के साथ कुछ भी कर दें।'

अनुष्का शर्मा के साथ दिलजीत दोसांझ लीड रोल में

गौरतलब है कि फिल्म 'फिल्लोरी' में अनुष्का शर्मा के साथ पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं। दलजीत इससे पहले पिछले साल की हिट फिल्म 'उड़ता पंजाब' में दिख चुके हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+