For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs PAK: क्या चैम्पियन्स ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान खेलने जायेगा भारत, अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब

नई दिल्ली। आईसीसी ने मंगलवार को 2024 से 2031 के साइकिल को लेकर अपने टूर्नामेंट के शेड्यूल और उनके मेजबान देशों की लिस्ट जारी की है। आईसीसी ने अपने शेड्यूल के ऐलान के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ी खुशखबरी दी है जो कि पिछले कई सालों से अपने देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चैम्पियन्स ट्रॉफी 2025 की मेजबानी दी है, जिसके बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिये पाकिस्तान जायेगी। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक संबंध अच्छे न होने की वजह से पिछले एक दशक में एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है।

और पढ़ें: पहली बार नहीं जब हार्दिक पांड्या के पास मिली करोड़ों की घड़ी, बहुत महंगा है भारतीय ऑलराउंडर का वॉच कलेक्शन

भारतीय टीम ने पिछले एक दशक में पाकिस्तान का दौरा करने से इंकार कर दिया है और जब तक राजनितिक संबंधों में सुधार नहीं होते तब तक दोनों टीमों के बीच किसी द्विपक्षीय सीरीज के आयोजन की संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान फैन्स को सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या फिर एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेलते हुए देखा जाता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब 2025 में पाकिस्तान की सरजमीं पर चैम्पियन्स ट्रॉफी खेली जायेगी तो क्या भारत उसका हिस्सा बनने पहुंचेगा।

और पढ़ें: 'मशीन नहीं है खिलाड़ी, हर रोज मैदान पर उतरना असंभव', भारत के बिजी शेड्यूल पर भड़के रोहित शर्मा

अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब

अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब

इस सवाल का जवाब अब खुद खेल और युवा मंत्रालय का जिम्मा संभालने वाले अनुराग ठाकुर ने दिया है और बताया कि चैम्पियन्स ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम की भागीदारी को लेकर गृह मंत्रालय फैसला लेगा। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान को 1996 के वनडे विश्वकप के बाद पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है जिसमें उसने भारत और श्रीलंका के साथ टूर्नामेंट की मेजबानी की थी।

टाइम्स नाउ के साथ बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा,'जब वो समय आयेगा तो हम इस मामले को देखेंगे कि क्या किया जा सकता है। इस निर्णय को लेने में गृह मंत्रालय भी शामिल रहेगा। बहुत सारे देशों ने पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर दौरा करने से इंकार किया है। हम उस दौरान सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेंगे और उसके बाद यह फैसला लेंगे।'

पहले भी हो चुके हैं खिलाड़ियों पर आतंकी हमले

पहले भी हो चुके हैं खिलाड़ियों पर आतंकी हमले

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि पहले भी कई टीमों ने सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान का दौरा करने से इंकार किया है। आप बस इतना जानते हैं कि वहां पर खेलने वाले कई खिलाड़ियों पर पहले भी आतंकी हमला हो चुका है और यह बहुत बड़ी दिक्कत है जिससे लोगों को निपटना है।

गौरतलब है कि 2009 में पाकिस्तान दौरे पर पहुंची श्रीलंकाई टीम पर लाहौर में आतंकी हमला हुआ था, जिसके बाद पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट लगभग खत्म हो गया था। इसके चलते पाकिस्तान को यूएई को अपना होम ग्राउंड बनाना पड़ा था और अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करनी पड़ी थी। हालांकि पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में चीजें सुधरी हैं जिसके चलते उसने पाकिस्तान सुपर लीग समेत श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका की टीम की मेजबानी की है। इतना ही नहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आने वाले समय में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीमों की मेजबानी करने की भी तैयारी कर रहा है।

रमीज रजा ने जताई खुशी

रमीज रजा ने जताई खुशी

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ रमीज रजा ने आईसीसी के निर्णय पर खुशी जताई और कहा कि हम दुनिया को अपनी मेजबानी का हुनर दिखायेंगे। चैम्पियन्स ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर उतरेगी, जिसने 2017 में भारत को हरा कर खिताब जीता था।

क्रिकबज के साथ बात करते हुए रमीज ने कहा,'पाकिस्तान को आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी मिलने की खबर की मुझे इतनी खुशी हो रही है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। इस टूर्नामेंट की मेजबानी से पाकिस्तानी फैन्स की उम्मीदों को काफी उड़ान मिलेगी।'

Story first published: Wednesday, November 17, 2021, 16:03 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+