एक बार फिर से अनुष्का को ठहराया गया विराट की नाकामी के लिए जिम्मेदार

मुंबई। जिस तरह से टीम इंडिया मुंबई में अफ्रीका के हाथों हार की शिकार हुई है उसकी वजह से टीम इंडिया के प्रेमी काफी आहत है। एक बार फिर से उन्होंने गुस्से और आवेश में आकर इस हार का ठिकरा भारतीय टीम के उप-कप्तान विराट कोहली की प्रेमिका अनुष्का शर्मा के सिर पर फोड़ दिया है।

दरअसल अफ्रीका की ओर से दिये गये विशाल स्कोर के खिलाफ टीम इंडिया काफी प्रेशर में थी ऐसे में हर किसी को उम्मीद थी कि विराट कोहली का बल्ला चलेगा। चेन्नई में शतक ठोंकने वाले कोहली ने मात्र 7 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। जिस समय मैदान पर यह सब हो रहा था उस समय दर्शक दीर्घा की वीवीआईपी एरिया में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बैठी हुई थीं जिन्हें टीवी स्क्रीन पर प्रमुखता से दिखाया जा रहा था।

हालांकि विराट ने शुरूआत तो 6 से की लेकिन अगली ही गेंद पर वो युवा रबाडा के शिकार बन गये। बस इसके बाद कोहली तो पवेलियन लौट गये लेकिन ट्विटर पर अनुष्का को गरियाने वालों की बाढ़ आ गई। लोगों ने भारत और विराट की नाकामी के लिए अनुष्का को एक बार फिर से जिम्मेदार ठहरा दिया है।

मालूम हो कि विश्वकप का सेमीफाइनल हारने के बाद भी इसी तरह से लोगों ने अनुष्का को टारगेट किया था। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांचवें एकदिवसीय में 214 रनों के विशाल अंतर से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया।

Story first published: Monday, October 26, 2015, 12:01 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+