For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट के खराब प्रदर्शन के लिए फिर ट्रोल हुईं अनुष्का, सोशल मीडिया पर लोगों ने किए भद्दे कमेंट

शादी के बाद विराट कोहली ने अपना पहला मैच क्या खेला, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने फिर अनुष्का शर्मा पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

India vs South Africa 1st Test: Anushka Sharma trolled for Virat Kohli's innings | वनइंडिया हिंदी

केप टाउन। शादी के बाद विराट कोहली ने अपना पहला मैच क्या खेला, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने फिर अनुष्का शर्मा पर निशाना साधना शुरू कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए। बस फिर क्या था, ट्रोल्स एक बार फिर से अनुष्का शर्मा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराने लग गए। स्टेडियम में स्टैंड में बैठकर पति का उत्साह बढ़ा रहीं अनुष्का शर्मा को क्या मालूम था कि उन्हें फिर से विराट की हार का जिम्मा लेना पड़ेगा।

केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए कोहली

केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए कोहली

5 जनवरी को केप टाउन में भारत और दक्षिण अफ्रका के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। दक्षिण अफ्रीका की टीम 286 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस स्कोर को हासिल करने पहुंची भारतीय टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। शिखर धवन 13 और मुरली विजय केवल 1 रन पर ही आउट हो गए। कप्तान कोहली से उम्मीदें थीं लेकिन वो केवल 5 रन पर ही आउट हो गए। विराट के जल्दी पवेलियन लौटने का जिम्मेदार अब पत्नी अनुष्का को ठहराया जा रहा है।

सोशल मीडिया ने फिर साधा अनुष्का पर निशाना

सोशल मीडिया ने फिर साधा अनुष्का पर निशाना

सोशल मीडिया के ट्रोल्स एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। विराट के 5 रन पर आउट हो जाने के लिए उनकी पत्नी अनुष्का को जिम्मेदार बताया जा रहा है जो स्टैंड में बैठ कर अपने पति का उत्साह बढ़ा रहीं थीं। अनुष्का को एक बार फिर अशुभ से लेकर न जाने क्या-क्या कहा जा रहा है। वहीं विराट कोहली को भी शादी के बाद उनकी परफॉर्मेंस के लिए टारगेट किया जा रहा है।

इससे पहले भी अनुष्का को किया जा चुका है ट्रोल

इससे पहले भी अनुष्का को किया जा चुका है ट्रोल

साल 2015 में भी अनुष्का को विराट की खराब परफॉर्मेंस के लिए टारगेट किया गया था। ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में विराट कोहली के जल्दी आउट होने का जिम्मेदार अनुष्का को ठहराया गया था क्योंकि वो उस वक्त भी स्टैंड में कोहली का उत्साह बढ़ा रहीं थीं। विराट कोहली ने तब अपनी गर्लफ्रेंड का बचाव करते हुए ट्रोल्स पर निशाना भी साधा था और कहा था कि उनके करियर से अनुष्का का कोई लेना-देना नहीं है।

हनीमून की फोटो पर एक बार फिर उड़ा विराट कोहली का मजाक, अब लोगों ने टी-शर्ट पर खड़े किए सवाल!

Story first published: Saturday, January 6, 2018, 14:35 [IST]
Other articles published on Jan 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+