For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया की जर्सी में झूलन गोस्वामी संग दिखीं अनुष्का शर्मा, लगने लगी अटकलें

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की झूलन गोस्वामी के साथ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। झूलन गोस्वामी भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर रह चुकी हैं और अनुष्का जिस तरह से मैदान में भारतीय जर्सी में उनके साथ देखी गईं हैं उसको देखते हुए कयास लगने लगे हैं कि अनुष्का जल्द ही इस पूर्व तेज गेंदबाज की बॉयोपिक में उनका किरदार निभाती हुई देखी जा सकती हैं।

खास बात यह है कि जब सोनी ने 2017 में पूर्व क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की एक बायोपिक की घोषणा की, तो यह एक कास्टिंग निर्णय को लेकर कोई फैसला नहीं होने के कारण आगे बढ़ने में विफल रही थी।

झूलन गोस्वामी संग अनुष्का

झूलन गोस्वामी संग अनुष्का

अब ऐसा लगता है कि अनौपचारिक तौर पर ही सही लेकिन इस फिल्म के लिए अनुष्का शायद कास्ट हो गईं हैं। झूलन गोस्वामी के साथ उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम फैन पेजों पर सामने आने के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कल ट्रेंड भी कर रही थी।अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन निश्चित रूप से अभिनेत्री और पूर्व महिला क्रिकेट टीम के कप्तान के एक साथ बाहर रहने से इन अटकलों को जरूर हवा मिली है।

T20 WC में बरसने को तैयार 360 डिग्री पर चौके-छक्के, डिविलियर्स की वापसी पर बड़ी खबर

झूलन की बॉयोपिक में किरदार निभाने पर चर्चा

झूलन की बॉयोपिक में किरदार निभाने पर चर्चा

तस्वीरों में, अनुष्का शर्मा और झूलन गोस्वामी को क्रिकेट पिच पर घूमते हुए देखा जा सकता है, जहां वे कोलकाता में ईडन गार्डन्स के सामने कैमरों के सामने दिखाई दे रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री को तस्वीरों में पुरानी भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने देखा जा सकता है। आधिकारिक पुष्टि की कमी के बावजूद, वायरल तस्वीरों ने प्रशंसकों को पहले ही उत्साहित कर दिया है।

क्योंकि अनुष्का शर्मा पहले से कोहली से शादी करके क्रिकेट से जुड़ चुकी हैं ऐसे में प्रशंसकों में से एक ने एक टिप्पणी की है- "श्रीमती कोहली को क्रिकेटर के रूप में देखना बहुत अच्छा होगा। उत्साहित और इंतजार नहीं कर सकता।" दूसरों को यकीन है कि फिल्म एक "ब्लॉकबस्टर" होगी। इन तस्वीरों से अनुष्का के फैन पेज भर गए हैं।

ईडन गार्डन पर अनुष्का ने की शूटिंग!

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का शर्मा शूटिंग के लिए शनिवार को कोलकाता में थीं और देर रात तक सेट पर थीं और रविवार को मुंबई लौट आईं। अनुष्का को वास्तव में रविवार सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया था। 2019 की कुछ अपुष्ट रिपोर्टें बताती हैं कि बायोपिक का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रोसित रॉय कर रहे हैं, जिन्होंने पहले अनुष्का की फिल्म परी में काम किया था।

हार्दिक पांड्या ने गार्ड की मदद करके जीता दिल, कोहली के शॉट से हुआ था घायल

बॉलीवुड में बॉयोपिक का दौर

बॉलीवुड में बॉयोपिक का दौर

मूल बायोपिक की घोषणा मई 2017 में की गई थी। इस बीच, बॉलीवुड वर्तमान में स्पोर्ट्स बायोपिक्स का एक स्थान बनता जा रहा है। बैडमिंटन चैंपियन पर आने वाली फिल्म में साइना नेहवाल पर फिल्म आ रही है जबकि क्रिकेटर मिताली राज का किरदार निभाने के लिए तापसी पन्नू की भूमिका में भी एक फिल्म आ रही है जिसका नाम है- शाबाश मिठू। वहीं, कबीर खान निर्देशित '83, भारत की पहली विश्व कप जीत पर आधारित है और इसमें कपिल देव के रूप में रणवीर सिंह के नेतृत्व में कलाकारों की बड़ी टुकड़ी शामिल है।

Story first published: Wednesday, January 15, 2020, 10:14 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+