For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैग्जीन कवर के लिये अनुष्का शर्मा ने दिया बेबी बंप का पोज, शेयर किया प्रेगनेन्सी का अनुभव

Anushka Sharma poses for Vogue Magazine Shows Baby Bump on Cover: नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अगले महीने पिता बनने जा रहे हैं और इसी को लेकर वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारत वापस लौट आये हैं। इस बीच जहां कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) क्वारंटीन में समय बिता रहे हैं, तो वहीं उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक मैग्जीन के कवर पेज के लिये बेबी बंप के साथ कवर पोज दिया। इस कवर पोज की शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने लॉकडाउन में अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े अनुभव को शेयर किया।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इस इंटरव्यू के दौरान मैग्जीन से अपनी प्रग्नेंसी के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्हें इस दौरान दोस्तों का समर्थन मिला और वो आने वाले समय में अपने बच्चे में कौन-कौन से गुण देखना चाहती है। अनुष्का ने इस मैग्जीन का कवर पेज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

और पढ़ें: AUS vs IND: अख्तर ने बांधे भारतीय टीम की तारीफ में पुल, कहा- कंगारुओं को बोरे में बांधकर पीटा

सोशल मीडिया पर कवर पेज को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने लिखा, 'मैंने यह शूट अपनी पूरी जिंदगी और मां बनने के शानदार अनुभव को कैद करने के लिये कैप्चर किया जो कि काफी मजेदार रहा।'

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की कवर पेज पर छपी इस फोटो में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ब्रेलेट और पैंट पहने हुई नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने मैग्जीन से बात करते हुए बताया कि 2020 के दौरान लॉकडाउन न चाहते हुए भी एक शानदार अनुभव रहा। इस दौरान किसी को पता नहीं था कि वो प्रेग्नेंट हैं।

उन्होंने कहा,'एक तरह से कहूं तो कोरोना की यह महामारी मेरे लिये ब्लेसिंग इन डिसगाइज थी। विराट मेरे पास थे और मैं प्रेग्नेंसी की खबर को सीक्रेट रखना चाहती थी। हम सिर्फ डॉक्टर के क्लीनिक तक जाने के लिये बाहर निकलते थे। उस वक्त सड़कों पर भी कोई नहीं होता था इसलिये हमें कोई देख भी नहीं सकता था।'

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में भारतीय टीम में यह 2 अहम बदलाव चाहते हैं दिलीप वेंगसरकर

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों की बात करते हुए कहा कि वह बुलबुल के प्रमोशन में व्यस्त थी और जूमकॉल के दौरान उन्हें दिक्कत महसूस हुई। जैसे ही उन्हें इस बात का एहसास हुआ उन्होंने वीडियो ऑफ कर दिया और अपने भाई को मैसेज किया।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बताया कि वह इन दिनों अपने आने वाले बच्चे के लिये जेंडर न्यूट्रल नर्सरी तैयार करने में व्यस्त हैं, और चाहते हैं कि उनके होने वाले बच्चे में भी विराट और उनकी तरह जानवरों के साथ प्यार करने का गुण हो। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिंदगी का बड़ा हिस्सा है और हम चाहते हैं कि बच्चे उनसे काफी कुछ सीख सकते हैं।

Story first published: Wednesday, December 30, 2020, 22:34 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+