For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: अख्तर ने बांधे भारतीय टीम की तारीफ में पुल, कहा- कंगारुओं को बोरे में बांधकर पीटा

Australia vs India 2nd Test Boxing Day Shoaib Akhtar praises Team India: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और मेलबर्न में 8 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी में भारतीय टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) में शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। एडिलेड में खेले गये पहले मैच की दूसरी पारी में 36 रन पर सिमट जाने वाली भारतीय टीम ने मेलबर्न में जिस तरह से वापसी की है उसको लेकर दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

और पढ़ें: NZ vs PAK: बे-ओवल में टिम साउथी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

इस फेहरिस्त में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) भी शामिल हैं और तारीफों के पुल बांधे। अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कहा कि बिना स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी में भारतीय टीम ने जिस तरह से कंगारू टीम को उसी की धरती पर पीटा वो दर्शाता है कि उनकी बेंच स्ट्रेंथ कितनी मजबूत है।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में भारतीय टीम में यह 2 अहम बदलाव चाहते हैं दिलीप वेंगसरकर

ऑस्ट्रेलिया को बोरे में बंदकर पीटा

ऑस्ट्रेलिया को बोरे में बंदकर पीटा

अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय टीम की तारीफ करते हुए शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कहा,' भारतीय टीम ने एडिलेड में मिली शर्मनाक हार बाद जिस तरह से वापसी की वह काबिल ए तारीफ है। भारतीय टीम ने विराट कोहली, मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में जिस तरह का दम दिखाया है वह देखने लायक है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को ऐसे मारा है जैसे बोरी में बंद करते पीटते हैं।'

अख्तर (Shoaib Akhtar) ने अजिंक्य रहाणे की तारीफ करते हुए कहा कि कोहली की गैरमौजूदगी में उन्होंने टीम को फ्रंट से लीड किया और शानदार शतक भी लगाया। उनकी जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है, उन्होंने खामोशी में वो कामयाब किया, जिससे उनकी कामयाबी ने शोर मचा दिया है।

भारतीय टीम से डर गई होगी ऑस्ट्रेलिया

भारतीय टीम से डर गई होगी ऑस्ट्रेलिया

अख्तर (Shoaib Akhtar) ने आगे बताया कि मेलबर्न में मिली हार के बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से घबराई हुई होगी और सीरीज में वापसी करना मुश्किल है, लेकिन भारतीय टीम ने जिस तरह से वापसी की उससे कंगारू टीम जरूर डर गई होगी और अब भारतीय टीम को यह सीरीज जीतनी चाहिये।

इस दौरान अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भारत के लिये टेस्ट में डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज की भी तारीफ की जिन्होंने 5 विकेट हासिल किये। सिराज की तारीफ करते हुए अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कहा कि उन्होंने अपने पिता के निधन के बाद अपने प्रदर्शन से पिता को श्रद्धांजलि दी।

सिराज और शुबमन ने किया शानदार प्रदर्शन

सिराज और शुबमन ने किया शानदार प्रदर्शन

वहीं अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भारत के लिये दोनों पारियों में 80 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल की भी तारीफ की और कहा कि वह आने वाले समय में भारत के लिये स्टार खिलाड़ी बनने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा के टीम से जुड़ने को लेकर कहा कि भारतीय टीम के लिये अच्छी खबर है और अब वो सीरीज जीत सकते हैं।

Story first published: Wednesday, December 30, 2020, 19:42 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+