For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए कब तक फैंस नहीं देख पाएंगे वामिका का चेहरा, अनुष्का ने की मीडिया से खास अपील

नई दिल्ली। सेलिब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी के चेहरे को देखने के लिए फैंस अभी भी इंतजार में है। भारतीय टीम जब साउथ अफ्रीका में पहुंची तो उस सम बस से उतरते समय कोहली ने मीडिया से साफ कह दिया था कि वे उनकी बेटी का फोटो ना खींचें। उनका सम्मान रखते हुए उनकी बेटी की तस्वीरें नहीं खींची गईं। हालांकि अब अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए मीडिया और पैपराजी का शुक्रिया किया, जिन्होंने उनकी बेटी वामिका की तस्वीरें वायरल नहीं की।

अनुष्का ने की मीडिया से अपील
कोहली-अनुष्का नहीं चाहते की उनकी बेटी को मीडिया में ज्यादा दिखाया जाए। ऐसे में जब साउथ अफ्रीका में पैपराजी ने वामिका की तस्वीरें खींची तो उन्हें कपल द्वारा इसे वायरल करने के लिए मना कर दिया गया था। अब अनुष्का ने पैपराजी का शुक्रिया करते हुए मीडिया से खास अपील की है। अनुष्का ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर करते लिखा, "हम वामिका की फोटो-वीडियो पब्लिश नहीं करने के लिए इंडियन पैपराजी और बाकी मीडिया हाउसेस का धन्यवाद करते हैं। माता-पिता के रूप में हमारी उन लोगों से अपील है कि वे हमारा सपोर्ट करें। हम अपने बच्चे के लिए प्राइवेसी चाहते हैं और उसे मीडिया और सोशल मीडिया से दूर रखते हुए उसे अपना जीवन जीने का मौका देने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें- जोट रूट के प्राइवेट पार्ट पर लगी गेंद, अजीब तरीके से दाैड़े तो हंस पड़े रिकी पोंटिंग

अनुष्का ने मीडिया से अपने बच्चे की प्राइवेसी की गुजारिश की और कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी बेटी खुलकर अपनी जिंदगी जिए। उन्होंने आगे लिखा, "वो बड़ी हो रही है, हम उसके मूवमेंट को रोक नहीं सकते हैं और इसलिए हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है। इसलिए कृपया इस मामले में थोड़ी सी प्रैक्टिस रखें। फोटो पोस्ट न करने के लिए फैन क्लब और फैन्स का बहुत धन्यवाद। यह आपके दयालु और मेच्योर होने का प्रमाण है।"

जानिए कब तक फैंस नहीं देख पाएंगे बेटी चेहरा
गाैर हो कि इसी साल कोहली और अनुष्का 11 जनवरी को माता-पिता बने थे, जिसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि वे जब तक अपनी बच्ची को एक्सपोज नहीं करेंगे, जब तक कि वह सोशल मीडिया और अपनी पसंद के बारे में जानने नहीं लगेगी।

भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका में है, जो 26 दिसंबर से पहला टेस्ट खेलेगी। तीन टेस्ट मैचों सीरीज के बाद, भारत तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। साउथ अफ्रीकी दौरे से पहले, विराट कोहली को भारतीय वनडे टीम के कप्तान के रूप में भी हटा दिया गया था और रोहित शर्मा अब सीमित ओवरों के क्रिकेट में 'मेन इन ब्लू' की कप्तानी करेंगे।

Story first published: Monday, December 20, 2021, 13:35 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+