For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर अनुष्का शर्मा को आया गुस्सा, सुनाई खरी-खोटी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की कुछ खबरें सामने आईं। हाल ही में इस बालीवुड एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उनसे इन खबरों के बारे में सवाल पूछा गया। अनुष्का से पूछा गया कि उनके बारे में यह चर्चा है कि वो प्रेग्नेंट हैं जिसके जवाब में अनुष्का ने ऐसी खबरें फैलाने वालों को गुस्से में आकर खरी-खोटी सुनाई और कहा कि यह सब महज अफवाह है।

सिलेब्रिटीज को देनी चाहिए छूट

सिलेब्रिटीज को देनी चाहिए छूट

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा, 'अगर आप शादीशुदा हैं तो लोग पूछते ही हैं कि क्या वह प्रेगनेंट है? अनुष्का ने आगे कहा, 'एक ऐक्ट्रेस की शादी होती है और लोग अगला सवाल यही पूछने लगते हैं कि क्या वह प्रेगनेंट है? जब वह डेट कर रही होती है तो पूछा जाता है कि शादी करने वाली है कि नहीं? आपको सिलेब्रिटीज को इतनी छूट तो देनी ही चाहिए कि वे अपने हिसाब से अपनी जिंदगी जी सकें।'

हरियाणवी कुड़ी से शादी के बंधन में बंधेंगे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली

मुझे सफाई देने की जरूरत नहीं

मुझे सफाई देने की जरूरत नहीं

उन्होंने आगे कहा कि आप क्यों ऐसी चीजें करते हैं जिससे सिलेब्रिटीज को जबरदस्ती सफाई देनी पड़ती है? मुझे सबसे ज्यादा चिढ़ सफाई देने वाली बात से ही होती है। क्या मुझे सफाई देने की जरूरत है? नहीं। लेकिन आजकल माहौल ऐसा ही है।' बकौल अनुष्का ने कहा, 'जिस भी ऐक्ट्रेस की अब तक शादी हुई है, उसके बारे में उन्होंने कुछ न कुछ जरूर कहा है। कुछ हिरोइनें ढीले कपड़े इसलिए पहनते हैं क्योंकि वे ट्रेंडी होते हैं। लेकिन लोग मान लेते हैं कि वे प्रेगनेंट हैं।'

इस वजह से उड़ी थी अफवाहें

इस वजह से उड़ी थी अफवाहें

ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछली बार शाहरुख खान स्टारर 'जीरो' में नजर आयीं थी और इसके बाद से उन्होंने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है और न ही अपने किसी प्रॉजेक्ट की घोषणा की। और तो और आजकल वह छुट्टियों पर हैं और अपने पति विराट कोहली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। इस वजह से खबरें आने लगीं कि अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं। उम्मीद है कि अब अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरों पर विराम लगेगा। लेकिन इसके साथ ही इस बात का भी इंतजार है कि अनुष्का की अगली फिल्म कौन-सी होगी और वह कब इसकी अनाउंसमेंट करेंगी।

Story first published: Tuesday, July 30, 2019, 17:53 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+