नई दिल्ली। एक बार फिर से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर गॉसिप का बाजार गर्म है, कहा जा रहा है कि दोनों सितारे फिर से दोस्त बन गये हैं और इसी वजह से दोनों ने मिलना-जुलना शुरू कर दिया है।
पिछले दिनों लोगों ने देखा ही सुलतान की शूटिंग के लिए जब अनुष्का बुडापेस्ट जा रही थीं तो विराट खुद उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने गये थे तो वहीं अब खबर आ रही है कि अनुष्का बुडापेस्ट से लौटने के बाद सीधे मुंबई अपने घर ना जाकर दिल्ली पहुंच गई हैं विराट कोहली के घर। हालांकि इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन कुछ समाचार पत्रों में ये खबर छपी है।
फिलहाल क्या सही है और क्या गलत..ये तो हम नहीं जानते लेकिन इतना तो तय है कि विराट और अनुष्का के फैंस जरूर ऊपरवाले से दोनों के एक होने की दुआ मांग रहे होंगे, क्यों सही कहा ना.।