मान जाओ अनुष्का क्योंकि कोहली पर मरने वाली आ गयी है इंडिया?
नई दिल्ली। इन दिनों टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली और उनकी महबूबा अनुष्का शर्मा के बारे में फिर से खबर आ रही है कि हो सकता है दोनों का पैच-अप हो जाये क्योंकि विराट मियां दोबारा से कोशिश कर रहे हैं कि अनुष्का उनकी लाइफ में बैक हो जाये लेकिन इसी बीच एक थर्ड पर्सन की एंट्री इंडिया में हो चुकी है जो कि विराट पर दिलों-जान से मरती हैं।
हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल विएट की जो कि बेहतरीन क्रिकेटर और काफी सेक्सी कहीं जाती हैं। जिन्होंने साल 2014 में ही अपने प्यार का इजहार ट्विटर पर कोहली के लिए कर दिया था और कहा था कि वो कोहली से शादी करना चाहती हैं बस कोहली एक इशारा भर कर दें।
कोहली को ट्विटर पर डेनियल ने बोला था I Love You
डेनियल विएट इस समय महिलाओं के विश्वकप टी20 में भाग लेने भारत आ चुकी हैं और उन्होंने एक इंटरव्यू में बता भी दिया है कि वो टी20 विश्वकप में इंडिया के मैच को भी देखेंगी, कारण तो आप समझ ही चुके हैं। ऐसे में वो उनकी कोशिश ये भी होगी कि वो भारत में एक बार जरूर कोहली से मिले, जिनके साथ पूरी लाइफ बिताने के सपने वो देख रही हैं।
कोहली से दूरियां पड़ सकती हैं अनुष्का को भारी?
ऐसे में अनुष्का शर्मा का क्या होगा.. जो कि इन दिनों कोहली मियां से उखड़ी-उखड़ी चल रही हैं। फिलहाल तो अब हर किसी की नजर विराट कोहली पर ही है कि मैदान के अंदर और मैदान के बाहर किस तरह से बैटिंग करते हैं जिससे टीम इंडिया और उनकी लाइफ दोनों को खुशी और जश्न का मौका मिले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
