Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जहीर और सागारिका की शादी के दौरान क्लिक की गई अनुष्का-विराट की फोटो वायरल

Anushka Sharma smiles as Virat Kohli dances with her dupatta in unseen pictures | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के प्रशंसकों को अपनी पसंदीदा कपल की शानदार तस्वीर जहीर खान और सागरिका घाटगे की शादी के फंक्शन से मिली है। इस फोटो में विराट को बॉलीवुड आशिक की तरह अपनी फिल्मी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का के दुपट्टे के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। कोहली जहां जोश में पूरे रोमांटिक लग रहे हैं तो वहीं अनुष्का आराम से स्माईल करके उनके साथ खड़ी हैं।

कोहली-अनुष्का की फोटो ट्रेंड में-

कोहली-अनुष्का की फोटो ट्रेंड में-

'चक दे इंडिया' की अभिनेत्री सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान ने नवंबर 2017 में एक निजी समारोह में शादी की थी, जिसके बाद इस जोड़े ने अपने दोस्तों के लिए एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी की। 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने तक जहीर खान 14 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। विराट और अनुष्का को समर्पित कई फैन पेजों द्वारा क्यूरेट की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं।

लंदन ओलंपिक 2012 में सूजी आंख के साथ रेपचेज राउंड में योगेश्वर दत्त का कमाल

फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय है कपल-

फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय है कपल-

अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली ने 11 जनवरी को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और उन्होंने उसका नाम वामिका रखा। यह एक बच्ची है और कोहली दंपति ने पिछले साल अगस्त में नया मेहमान आने की खबर दी थी।

इन दोनों की मुलाकात एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी और उन्होंने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर 2017 में एक निजी समारोह में इटली जाकर शादी कर ली थी। यह एक लंबे समय तक चला अफेयर था जिसको बहुत ज्यादा शांत रखने की कोशिशों के बीच भी लाइमलाइट मिलती रही। इस जोड़े ने बाद में मुंबई और दिल्ली में भव्य रिसेप्शन की मेजबानी की, जिसमें कई बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों को देखा गया।

कोहली का इंग्लैंड टेस्ट बाकी-

कोहली का इंग्लैंड टेस्ट बाकी-

अनुष्का शर्मा, रब ने बना दी जोड़ी, पीके, बैंड बाजा बारात, सुल्तान और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में चर्चा बटोर चुकी हैं। एक निर्माता के रूप में उनकी आखिरी परियोजना नेटफ्लिक्स फिल्म बुलबुल थी और यह एक अच्छी मूवी थी। अभिनय के स्तर पर अनुष्का लंबे समय से सक्रिय नहीं हैं तो दूसरी ओर विराट कोहली भी फिलहाल क्रिकेट के मैदान पर खासे सफल नहीं रहे हैं। उनको एक बल्लेबाज के तौर पर बड़ी पारी नहीं मिल रही है तो वहीं एक आईसीसी खिताब फिर से उनके हाथ से निकल गया।

हालांकि अब कोहली के सामने इंग्लैंड में जीतकर उस हार को भुलाने का मौका है। भारत 4 अगस्त से यह टेस्ट सीरीज खेलेगा जो पूरे 5 मैचों की होगी।

Story first published: Friday, July 2, 2021, 14:00 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+