Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब पर्दे पर हॉकी के जादूगर की कहानी, वरूण बनेंगे मेजर ध्यानचंद

नई दिल्ली। आजकल रीयल हीरो की जीवनी पर फिल्म बनाने के मौसम आया हुआ है। 'भाग मिल्खा भाग' और 'पान सिंह तोमर' जैसी फिल्मों के हिट होने के बाद अब हर किसी में होड़ मची है कि वो पर्दे पर बायोपिक बनाये।

'मैरीकॉम' और 'अजहर' जैसी फिल्मों के बाद बहुत जल्द पर्दे पर महेन्द्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर की कहानी दिखेगी। इस आंधी में अब मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर भी कूद पड़े हैं, वो भारत में हॉकी के पितामह कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की लाइफ पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

फिल्म में लीड रोल करण के चहेते वरूण धवन के करने की उम्मीद है। पहले इस फिल्म को बनाने का अधिकार मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यानचंद ने पूजा और आरती शेट्टी को दिया था जिन्होंने अब इसका राइट करण जौहर को दे दिया है। अगर सबकुछ सही रहा तो बहुत जल्द ये फिल्म शूटिंग फ्लोर पर होगी।

कौन थे ध्यानचंद?

मेजर ध्यानचंद सिंह का जन्म 29 अगस्त 1905 में इलाहाबाद में हुआ था। ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। वो भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाडी एवं कप्तान थे। उन्हें भारत एवं विश्व हॉकी के क्षेत्र में सबसे बेहतरीन खिलाडियों में शुमार किया जाता है।

तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य

वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं जिनमें 1928 का एम्सटर्डम ओलोम्पिक, 1932 का लॉस एंजेल्स ओलोम्पिक और 1936 का बर्लिन ओलम्पिक शामिल है। उनकी जन्म तिथि को भारत में "राष्ट्रीय खेल दिवस" के तौर पर मनाया जाता है। उनका निधन 3 दिसंबर 1979 को हुआ था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+