For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Syed Mushtaq Ali: डेब्यू मैच में अर्जुन तेंदुलकर की हुई धुनाई, इस खिलाड़ी को बनाया पहला शिकार

Arjun Tendulkar Made Syed Mushtaq ALi trophy Debut against Haryana: नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारत में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali trophy) के जरिेये लगभग 11 महीने बाद घरेलू क्रिकेट की वापसी हुई है। इस नेशनल टी20 टूर्नामेंट में भारत के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके दिग्गज खिलाड़ियों के साथ-साथ कई युवा खिलाड़ी भी अपने टैलेंट का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इसी लड़ी में शुक्रवार को मुंबई और हरियाणा के बीच खेले गये मैच में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने भी राष्ट्रीय क्रिकेट में मुंबई के लिये डेब्यू करते हुए अपना पहला मैच खेला।

हालांकि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को अपने पहले मैच में वो देखने को मिला जिसके बारे में उन्होंने सोचा नहीं होगा। हरियाणा के खिलाफ खेले गये अपने पहले मैच में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) काफी महंगे साबित हुए और 3 ओवर गेंदबाजी कर 11 से ज्यादा की इकॉनमी से 34 रन दिये।

और पढ़ें: अब भारत में बैठे-बैठे जीत सकते हैं अमेरिका के एक बिलियन डॉलर

वहीं अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने अपना पहला विकेट भी हासिल किया और हरियाणा के सलामी बल्लेबाज चैतन्य बिश्नोई (4) को आदित्य तरे के हाथों कैच कराया। इस मैच के दौरान अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के साथ एक और गजब का संयोग हुआ जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने अपने करियर की शुरुआत उस टीम के खिलाफ की जिसके खिलाफ उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी मैच खेला था।

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने करियर का आखिरी घरेलू मैच रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ था। गौरतलब है कि गेंदबाजी में जहां अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) महंगे साबित हुए तो वहीं बल्लेबाजी में उन्हें एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला।

और पढ़ें: AUS vs IND: गाबा टेस्ट में फिर दिखी भारत की लचर फील्डिंग, लाबुशेन का कैच छोड़ना पड़ा भारी

आपको बता दें कि मुंबई की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 19.3 ओवर में पूरी टीम महज 143 रन के स्कोर पर आउट हो गई। मुंबई के लिये यशस्वी जायसवाल ने 21 गेंदों 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाये तो वहीं पर अथर्व अंकोलेकर ने 37 और सरफराज खान ने 30 रनों का योगदान दिया। वहीं सूर्यकुमार यादव, सिद्धार्थ लाड और शिवम दुबे जैसे दिग्गज खिलाड़ी बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे।

हरियाणा के लिये जयंत यादव (4 विकेट) और अरुण चपराना (3 विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि बल्लेबाजी में हिमांशु राना ने 75 रन और शिवम चौहान ने 43 रनों की पारी खेलकर इस स्कोर को महज 17.4 ओवर में हासिल कर लिया और मुंबई की टीम को 8 विकेट से हरा दिया।

Story first published: Friday, January 15, 2021, 17:39 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+