Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अलगाववादी मीरवाइज को गंभीर ने दी सलाह, 'पाक चले जाओ, बढ़िया चाइनीज पटाखे मिलेंगे'

जम्मू। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की हार जहां देशवासियों को पच नहीं रही हैं वहीं दूसरी ओर कश्मीर में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। जिसमें अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक भी शामिल हैं।

पाक की जीत पर जमकर पटाखे फोड़ने वाले अलगाववादी नेता को क्रिकेटर गौतम ने एक गंभीर सलाह दी है। गंभीर ने ट्विटर पर लिखा है कि एक सलाह है मीरवाइज, तुम बॉर्डर क्यों नहीं पार कर जाते? वहां तुम्हें बढ़िया पटाखे (चाइनीज) मिलते, वहीं ईद मनाते, सामान बांधने में मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूं।'

आपको बता दें कि टीम इंडिया की हार के बाद अलगाववादी नेता के घर के बाहर आतिशबाजी हुई उन्होंने इस बात पर एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा था कि चारों तरफ आतिशबाजी हो रही है, ऐसा लगता है जैसे ईद पहले आ गई हो, बढ़िया खेलने वाली टीम जीती, पाकिस्तान को बधाई।

पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराया

मालूम हो कि रविवार को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के ओवल फाइनल में पाकिस्तान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत को आईसीसी 180 रनों के भारी अंतर से मात देकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान द्वारा रखे गए 339 रनों के लक्ष्य के दबाव में भारत का मजबूत और गहरा बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया और पूरी टीम 30.3 ओवरों में महज 158 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया हर क्षेत्र में फेल रही।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+