थोड़ी-बहुत कमेंटबाजी चलती ही रहती है यार: विराट कोहली
सिडनी। अपनी विराट बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाले विराट कोहली एडिलेड टेस्ट की कप्तानी करने जा रहे हैं। 9 दिसंबर से शुरू होने वाले इस टेस्ट मैच के बारे में बात करते हुए विराट ने मीडिया से कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि भारत के लिए खेल ही नहीं रहे बल्कि कप्तानी भी कर रहे हैं। सौभाग्यवश उन्हें इसका मौका मिला है जिसे वो बिल्कुल भी गंवाना नहीं चाहते हैं।
विराट ने कहा कि उनकी कप्तानी में भारत आक्रमक प्रदर्शन करेगा, वो और उनकी टीम पूरी तरह से खेल के लिए तैयार है। रही बात आलोचकों की तो मैं तो उनमें से हूं तो पिच पर भी थोड़ी बहुत कमेंटबाजी को बुरा नहीं मानता तो लोगों की क्या ही बातें सुनूंगा। मेरा पूरा फोकस मैच पर है। मेरे लिए यह एक सुनहरा पल है, मैं ख्वाब देखा करता था कि मैं भारत के लिए टेस्ट मैच खेलूं लेकिन अब मैं केवल खेल ही नहीं रहा बल्कि कप्तानी भी कर रहा हूं, यह मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है जिसे मैं बखूबी निभाना चाहूंगा।
कप्तान धोनी की शैली के बारे में विराट ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह तो आप कल ही मैदान में देखना कि क्या चेंज होने वाला है, हो सकता है कि आपको कुछ अलग देखने को मिले।
गौरतलब है कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला मंगलवार को एडिलेड ओवल मैदान पर शुरू हो रही है। फिलिप ह्यूज की असयम मौत की वजह से सीरीज 4 दिसंबर की जगह 9 दिसंबर को शुरू हो रही है। आस्ट्रेलिया टीम के कैप्टन माइकल क्लार्क भी भारत को धूल चटाने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि कैप्टन धोनी अंगूठे की चोट के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरहाजिरी में रिद्धिमान साहा को अपने करियर का तीसरा टेस्ट खेलने का मौका मिलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
