For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ईशांत के शानदार प्रदर्शन के पीछे आसाराम? वायरल हुई गेंदबाज के घर की ये फोटो

नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां पर जरा सी भी चूक पकड़ ली जाती है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के ताजा केस में यही हुआ जिसके चलते ना केवल ईशांत ट्रोल हो गए हैं बल्कि भारतीय क्रिकेट के आम फैंस भी हैरानी में पड़ गए हैं। दरअसल मामला ईशांत शर्मा के परिवार की आस्था से जुड़ा हुआ निकला है। रविवार (27 अक्टूबर) को दिवाली के विशेष अवसर पर अपने भारतीय प्रशंसकों को शुभकामना देने के लिए दुनिया भर के क्रिकेटरों ने ट्विटर का सहारा लिया जवाब में अधिकांश क्रिकेटरों को शुभकामनाएं मिलीं, लेकिन भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा इसमें लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए।

ईशांत के घर में आसाराम-

ईशांत के घर में आसाराम-

अपने साथी क्रिकेटरों की तरह, ईशांत शर्मा ने भी अपने फॉओअर्स को विश करने के लिए ट्विटर के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी शुभकामनाएं दी। इस दौरान तेज गेंदबाज ने अपने परिवार की एक सामूहिक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी और उनके माता-पिता भी थे। तस्वीर पोस्ट करते हुए, अनुभवी पेसर ने लिखा, "आप सभी को हमारी ओर से आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं और एक सुरक्षित दिवाली।" यहां तक सब ठीक चल रहा था कि कुछ तेज आंखों वाले फैंस ने दीवार पर एक दिलचस्प तस्वीर देखी।

वायरल हो रहा है धोनी के चिन-अप्स का VIDEO, 38 की उम्र में दिखाई फिटनेस

ईशांत हो गए बुरी तरह ट्रोल-

ईशांत हो गए बुरी तरह ट्रोल-

यह फोटो विवादास्पद कथित संत आसाराम बापू का था। आसाराम एक स्व-घोषित पंथ नेता है और भारत और विदेशों में 400 से अधिक आश्रम स्थापित कर चुका है। लेकिन पिछले साल अप्रैल में, उसे एक नाबालिग लड़की के बलात्कार का दोषी पाया गया और वर्तमान में जोधपुर में यौन दुराचार के लिए उम्रकैद की सजा काट रहा है। जैसी ही यूजर्स को पता लगा कि ईशांत के घर में आसाराम की फोटो लगी है वैसे ही ईशांत बुरी तरह से ट्रोल हो गए और जब तक यह वे इस पोस्ट को इंस्टाग्राम से डिलीट करते, उससे पहले मामला हाथ से निकल चुका था।

ईशांत शर्मा का 2.0 अवतार-

ईशांत शर्मा का 2.0 अवतार-

कई लोगों ने ईशांत की पिछले कुछ समय से जारी शानदार फार्म को आसाराम बापू का ही आशीर्वाद बताया है। बता दें कि इशांत शर्मा मैदान पर अच्छा समय बिता रहे हैं। पेसर लंबे समय से जारी उतार-चढ़ाव वाले करियर के बावजूद कामयाब रहा है और पिछले कुछ वर्षों में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर प्रभावित करने के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2018 के बाद से, इशांत ने 19.78 के औसत औसत से सिर्फ 13 टेस्ट में 52 विकेट लिए हैं। यूजर्स ने इसको आसाराम का आशीर्वाद बताया है।

भारत के ऐसे तीन खिलाड़ी जो बन सकते हैं अगले रो-हिट (RO-HIT MAN) मैन

ईशांत के शानदार प्रदर्शन के पीछे आसाराम?

ईशांत के शानदार प्रदर्शन के पीछे आसाराम?

इस अवधि में ईशांत का औसत कैगिसो रबाडा, जेम्स एंडरसन, ट्रेंट बाउल्ट और स्टुअर्ट ब्रॉड से बेहतर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने बल्ले से भी प्रभावित किया। ईशांत को हाल ही में सम्पन्न हुई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज का पहला टेस्ट खिलाने के बाद बाद के दोनों टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया था जिसके बाद उनकी जगह पर उमेश यादव को खिलाया गया। यादव ने दोनों टेस्टों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 विकेट लिए। बता दें कि ईशांत वनडे टीम या टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि वे टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के नियमित तेज गेंदबाज बने हुए हैं।

Story first published: Tuesday, October 29, 2019, 15:57 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+