For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बेन स्टोक्स का दावा, डेविड वॉर्नर की स्लेजिंग से बना एशेज का हीरो, टिम पेन ने लताड़ा

नई दिल्ली। पहले विश्व कप और फिर एशेज में इंग्लैंड की टीम की जीत के हीरो रहे हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने हाल ही में अपनी एक किताब पब्लिश की जिसके बाद से क्रिकेट जगत में विवादों का नया पहाड़ खड़ा हो गया है। दरअसल बेन स्टोक्स ने अपनी किताब में लिखा है कि उन्हें इस साल एशेज सीरीज के दौरान काफी स्लेजिंग का सामना करना पड़ा। एशेज सीरीज के दौरान हेडिंग्ले के मैदान पर खेले गए मैच में इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स की आतिशी पारी के चलते जीत हासिल की थी और सीरीज में वापसी की, जिसके चलते अंत में सीरीज का रिजल्ट ड्रा रहा। बेन स्टोक्स ने हेडिंग्ले में खेली गई इस पारी के लिए डेविड वॉर्नर की स्लेजिंग को श्रेय देते हुए कहा कि अगर वह इतनी स्लेजिंग न करते तो शायद मैं वो पारी नहीं खेल पाता।

बेन स्टोक्स के इस बयान पर अब खुद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन सामने आ गये और स्टोक्स को आड़े हाथों लेते हुए फटकार लगाई है। टिम पेन ने बेन स्टोक्स को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह अपनी किताब बेचने के लिए वार्नर के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैच के दौरान किसी भी तरह की स्लेजिंग नहीं हुई थी।

और पढ़ें: गौतम गंभीर ने फिर दिया एमएस धोनी पर विवादित बयान, विश्व कप को लेकर लगाया यह बड़ा आरोप

पेन ने कहा, 'मैं स्लिप में पूरे समय डेविड वॉर्नर के पास ही खड़ा था और आपको मैदान पर बात करने की इजाजत होती है। लेकिन उन्होंने न तो स्टोक्स को कोई अपशब्द कहा और न ही किसी तरह का तंज कसा। अपनी किताब बेचने के लिए बेन स्टोक्स वॉर्नर के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। दूसरे शब्दों में कहूं तो ऐसा करना इंग्लैंड में प्रचलन बन गया है। इसलिए स्टोक्स को उनकी किताब के लिए शुभकामनाएं।'

टिम पेन ने डेविड वॉर्नर की तारीफ करते हुए कहा कि एशेज के दौरान वार्नर ने जिस तरह से खुद को संभाला वह तारीफ के काबिल है।

और पढ़ें: सैयद मुश्ताक अली में इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, 14 गेंदो में बनाये 50 रन, लगाये 4 लगातार छक्के

उन्होंने कहा, 'मैं उसके पास ही खड़ा था। मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं आई। एशेज के दौरान वार्नर ने अपने आप को जिस तरह से संभाला है वो शानदार है। खासकर तब जब वह रन नहीं बना पा रहे थे।'

Story first published: Monday, November 18, 2019, 14:59 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+