
दुनिया को मिला अगला डेल स्टेन !
क्या आर्चर ही अगले डेल स्टेन साबित होंगे या फिर से स्टेन की जगह भर पाएंगे, इसका जवाब तलाशने के लिए अभी आर्चर को टेस्ट क्रिकेट में लंबा सफर तय करना है लेकिन धुरंधर कंगारू बल्लेबाज डेविड वार्नर का मानना है कि बारबाडोस का यह तूफानी गेंदबाज कुछ हद तक डेल स्टेन जैसी गेंदबाजी करता है। 24 साल के आर्चर की तुलना महान डेल स्टेन से करते हुए वार्नर ने कहा- आर्चर नई गेंद के साथ डेल स्टेन की तरह परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। वार्नर ने माना कि आर्चर ने सर्वश्रेष्ठ विश्व स्तरीय गेंदबाजी का मुजायरा प्रस्तुत किया।

आर्चर ने उड़ाए दिग्गज वार्नर के होश
बता दें कि वार्नर ने इस मैच में 61 रनों की पारी खेली है जिसका अंत आर्चर ने ही किया। आर्चर ने इस पारी में लॉर्ड्स टेस्ट की तुलना में थोड़ी कम गति से गेंदबाजी की। इस पर आर्चर का कहना है कि यह जरूरी नहीं है कि हर बार 90 मील प्रति घंटा का स्पैल फेंककर ही विकेट हासिल किए जाए। बल्कि यह सब कुछ परिस्थियों पर निर्भर करता है।
विंडीज टेस्ट के पहले दिन 'संकटमोचक' रहाणे और विहारी के नाम हुआ ये रिकॉर्ड

आर्चर के पास एशेज हीरो बनने का मौका-
गौरतलब है कि आर्चर की टेस्ट सीरीज में वापसी जेम्स एंडरसन के चोटिल होने के कारण हुई थी। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में आर्चर का नहीं खिलाने की फैसला किया जिसकी जबरदस्त आलोचना की गई थी। एशेज सीरीज बचाने में इस बार आर्चर की भूमिका निर्णायक साबित हो सकती है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को 17 सालों में पहली बार एशेज कलश अपने पास रखने के लिए सीरीज में केवल एक और जीत की दरकार होगी।


Click it and Unblock the Notifications
