
स्टोक्स ने ट्राउजर के नीचे लगाया लीच का बॉक्स
तीसरे एशेज टेस्ट की दूसरी पारी में स्टोक्स ने टेस्ट करियर की सर्वकालिक महान पारियों में एक खेलकर इंग्लैंड को अविश्वसनीय जीत दिलाई थी। स्टोक्स ने नाबाद 135 रन बनाए थे और इस दौरान जैक लीच ने उनका अच्छा साथ निभाया था। इसी बीच जैक लीच ने एक अजीब बात का खुलासा करते हुए बताया है बेन स्टोक्स ने जीक लीच का बॉक्स (ट्राउजर के नीचे पहना जाने वाला प्रोटेक्शन) पहनकर इस पारी में बल्लेबाजी की थी। लीच ने बीबीसी सोमरसेट से बात करते हुए बताया- वह (स्टोक्स) अब मेरा बॉक्स इस्तेमाल करते हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में उनको जल्द से तैयार होना था और उसी दौरान उनके बॉक्स उनको नहीं मिल रहे थे। उस वक्त उनकी स्थिति इस प्रकार से थी- लीच, क्या मैं तुम्हारा बॉक्स उधार ले सकता हूं?
|
स्टोक्स के लिए लकी साबित हुआ ये बॉक्स
लीच ने आगे खुलासा किया कि स्टोक्स ने मैदान से लौटने के बाद भी उनका बॉक्स वापस नहीं किया। स्टोक्स की स्थिति उस समय काफी अजीब थी लेकिन वे यही कहना चाह रहे थे कि लीच मैं आपके बॉक्स का आगे भी इस्तेमाल करते रहना चाहूंगा। इसके पीछे स्टोक्स का यकीन था कि लीच के बॉक्स में जरूर कोई ऐसी बात है जिसके चलते वे ऐसी पारी खेल पाए। अब बाकी खिलाड़ियों की तरह से लीच का यह बॉक्स भी स्टोक्स के अंधविश्वास से जुड़ गया है। इसके बाद लीच ने खुशी-खुशी स्टोक्स को बॉक्स दे दिया।
इस वजह से धोनी को नहीं मिली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में जगह

'अगर बेन स्टोक्स खुश हैं तो मैं भी खुश हूं'
इस पर बात करते हुए लीच का कहना है- अगर बेन स्टोक्स खुश हैं तो मैं भी खुश हूं। आगे भी ऐसा ही होगा। बता दें कि स्टोक्स ने क्रिकेट के इतिहास की इस महान पारी के दौरान 219 गेंदों पर 135 रन ठोक दिए थे जिसमें 11 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इसी मैच के दौरान जैक और लीच का एक और किस्सा काफी चर्चित हुआ था। हुआ यह था कि इस पारी के दौरान लीच अपना चश्मा साफ कर रहे थे जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई और इस पर मीम भी बने। स्टोक्स ने लेंस बनाने वाली एशेज स्पांसर कंपनी स्पैकसेवर्स से अपील की थी कि वह लीच को जीवन भर फ्री में लैंस उपलब्ध कराए जिसको कंपनी ने तपाक से मान लिया था।


Click it and Unblock the Notifications
