For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस वजह से धोनी को नहीं मिली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में जगह

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अपने संन्यास की घोषणा नहीं की है लेकिन वे इस समय क्रिकेट भी नहीं खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले ही अपना नाम वापस लेने वाले धोनी ने कुछ समय भारतीय सेना के साथ बिताने का फैसला किया था। अब टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के बाद अगला घरेलू सत्र की शुरुआत करनी है जो सिंतबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 3 टी20 मैचों की सीरीज के साथ होने जा रहा है। पहला टी20 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है और धोनी को इस सीरीज से भी बाहर रखा गया है। इसके साथ ही अब धोनी के भविष्य को लेकर गंभीर कयास लगने शुरू हो गए हैं।

धोनी को इसलिए नहीं मिली जगह-

धोनी को इसलिए नहीं मिली जगह-

इसी बीच भारतीय टीम के चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इस बात का खुलासा किया है कि धोनी को टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह क्यों नहीं दी गई है। प्रसाद ने साफ किया है कि धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे की तरह से इस सीरीज के लिए भी खुद को अनुउपलब्ध कर लिया था। प्रसाद ने इंडिया टूडे से बात करते हुए कहा- हां, वह (धोनी) चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।' आपको बता दें कि धोनी ने क्रिकेट से दो महीने के लिए छुट्टी ली हुई है। इस समय धोनी अमेरिका में हैं। इससे पहले उन्होंने प्रादेशिक सेना में 15 दिन बिताए थे और कश्मीर में उनकी तैनाती थी।

धोनी कब करेंगे वापसी ?

धोनी कब करेंगे वापसी ?

धोनी की अनउपलब्धता के चलते उनकी टीम इंडिया में जगह को लेकर स्थिति और भी जटिलता पैदा हो गई हैं। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि भारतीय चयनकर्ता अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम तैयार कर रहे हैं और वे आगे बढ़ने का पूरा मूड बना चुके हैं। इसके तहत ऋषभ पंत को ज्यादा से ज्यादा मौके प्रदान किए जाएंगे। धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में केवल वनडे क्रिकेट ही धोनी के लिए उपयुक्त प्रारूप दिखाई दे रहा है लेकिन अगले दो विश्व कप टी20 के हैं और वनडे में भी कमोबश इस तरह के खिलाड़ियों को मौका दिए जाने की उम्मीद है जो टी20 क्रिकेट में भी फिट हो सके।

'दुनिया की सबसे तेज महिला रेसर' की कार क्रैश में मौत, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की कर थी कोशिश

ये है चयनकर्ताओं का रोडमैप-

ये है चयनकर्ताओं का रोडमैप-

इसी बीच बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से बताया है- 'सेलेक्शन कमेटी इस मामले में बिल्कुल स्पष्ट है। वे धोनी से उनके संन्यास को लेकर कोई सवाल नहं पूछेंगे क्योंकि ये उनका अधिकार क्षेत्र नही हैं। लेकिन उनको 2020 विश्व कप के लिए रोडमैप तैयार करने का पूरा अधिकार है।' अधिकारी ने आगे बताया, 'भारत के अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले केवल 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं और चयनकर्ता इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट हैं कि यह आगे बढ़ने का समय है।' इसी दौरान चयनकर्ताओं की योजना के बारे में कुछ रोशनी डालते हुए अधिकारी ने बताया- 'टी20 में अब तीन विकेटकीपरों का पूल तैयार करने की तैयारियां चल रही हैं।' इसमें पंत का नाम सबसे ऊपर आता है और उसके बाद भारतीय ए टीम के विकेटकीपर ईशान किशन के अलावा संजू सैमसन को भी तैयार किया जा सकता है।

Story first published: Friday, August 30, 2019, 14:24 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+