For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ashes 2021-22: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को मिली खुशखबरी, टीम में वापस लौट रहा है यह खिलाड़ी

Ashes 2021
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे मैच में भी अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है। तीन दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 45 रन बना चुकी है और इंग्लैंड के खिलाफ 282 रनों की बढ़त अपने नाम कर चुकी है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिये बॉक्सिंग डे टेस्ट को लेकर खुशखबरी आयी है। टिम पेन के सेक्सटिंग स्कैंडल का मामला सामने आने के बाद इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को टीम की कमान सौंपी थी।

पैट कमिंस ने कप्तानी करते हुए अपने पहले ही मैच में 5 विकेट हॉल लेकर इतिहास रचा था और 9 विकेट से टीम को जीत दिलाकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। हालांकि एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका। मैच शुरू होने से एक दिन पहले पैट कमिंस कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गये थे, जिसकी वजह से उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि कोरोना नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो उसे 7 दिन तक आइसोलेशन में रहना होता है, ऐसे में अगर वो कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो यह क्वारंटीन बढ़ जाता है।

और पढ़ें: पिंक बॉल टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, नाम किया डे-नाइट टेस्ट का बड़ा रिकॉर्ड

हालांकि पैट कमिंस के मामले में ऐसा नहीं हुआ है और सिडनी में आइसोलेशन में समय बिता रहे कमिंस कोरोना वायरस के लिये कराये गये टेस्ट में नेगेटिव पाये गये हैं और अपने परिवार के साथ बात कर सकते हैं। सीए ने कमिंस को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने के लिये कहा है। सीए ने आगे यह भी बताया कि कमिंस अपनी ट्रेनिंग और फिटनेस पर काम कर सकते हैं और मेलबर्न में आयोजित होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिये उपलब्ध रहेंगे।

सीए की ओर से जारी किये गये बयान में कहा गया है कि कमिंस कोरोना वायरस के टेस्ट रिपोर्ट में नेगेटिव पाये गये हैं। वो अब अपने परिवार और दोस्तों के छोटे ग्रुप के साथ मेल-जोल कर सकते हैं, हालांकि उन्हें बंद भीड़-भाड़ इलाकों में जाने से मना किया गया है। वह पिछले 7 दिन से एडिलेड के होटेल के अपने कमरे में बंद थे और अब वो अपनी फिटनेस और ट्रेनिंग पर काम कर सकते हैं। पैट कमिंस को साउथ ऑस्ट्रेलिया के हेल्थ अधिकारियों की ओर से यात्रा करने की मंजूरी मिल गई है और वो चार्टर्ड फ्लाइट के जरिये घर पहुंचेंगे।

और पढ़ें: Flashback 2021: साल के वो स्लेजिंग मोमेंटस जब मैदान पर हुई भारतीय खिलाड़ियों की बहस, मिला करारा जवाब

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने गाबा के मैदान पर खेले गये पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी और फिलहाल एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट में भी काफी आगे चल रहे हैं। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 473 रनों का स्कोर खड़ा कर पारी घोषित की थी और इंग्लैंड की टीम को महज 236 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड की टीम फॉलोऑन बचा पाने में नाकाम रही थी लेकिन कंगारू की टीम ने दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया को अपना तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर (बॉक्सिंग डे) से खेलना है, जिसमें कप्तान पैट कमिंस वापसी करते नजर आयेंगे। उनकी गैर मौजूदगी में फिलहाल स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभाल रहे हैं।

Story first published: Saturday, December 18, 2021, 19:09 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+