पिंक बॉल टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, नाम किया डे-नाइट टेस्ट का बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच फिलहाल एडिलेड के मैदान पर खेला जा रहा है। सीरीज का यह मैच पिंक बॉल से डे-नाइट प्रारूप में खेला जा रहा है, जहां पर 3 दिन का खेल समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच पर शिकंजा कसती नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 473 रन बनाये और पारी को घोषित कर दिया था, जवाब में इंग्लैंड की टीम 84.1 ओवर्स ही खेल सकी और 236 रन पर सिमट गई। सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही इंग्लैंड की टीम के लिये इस मैच में भी खराब शुरुआत रही और उसने महज 12 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट खो दिया।
और पढ़ें: Flashback 2021: साल के वो स्लेजिंग मोमेंटस जब मैदान पर हुई भारतीय खिलाड़ियों की बहस, मिला करारा जवाब
जिसके बाद जब इंग्लैंड की टीम तीसरे दिन बल्लेबाजी करने आयी तो उसने कप्तान जो रूट (62) और डेविड मलान (80) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर तीसरे विकेट के लिये 138 रनों की साझेदारी कर डाली। जब लगा कि इंग्लैंड की टीम मैच में वापसी कर सकती है, तभी कंगारू टीम के लिये कैमरून ग्रीन, नाथन लॉयन और मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम की वापसी करायी और 150 रन तक सिर्फ 2 विकेट खोने वाली इंग्लैंड टीम को अगले 86 रन के अंदर समेट दिया।
और पढ़ें: 'जल्द दिखेगा 2 साल पहले वाला कोहली, ठोंकेगा लगातार शतक', जानें क्यों गावस्कर ने की ऐसी भविष्यवाणी

ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने स्टार्क
कंगारू टीम की शानदार गेंदबाजी में जिस बॉलर ने सबसे अहम योगदान दिया वो थे टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क जिन्होंने 16.1 ओवर्स में 37 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये। इस 4 विकेट हॉल के साथ ही मिचेल स्टार्क ने पिंक बॉल टेस्ट का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और डे-नाइट प्रारूप के टेस्ट मैच में विकेटों का अर्धशतक लगाने वाले पहले गेंदबाज बन गये हैं।
गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 16वां ही टेस्ट मैच है जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये घर पर खेला जाने वाला यह 9वां मौका है जब वो डे-नाइट टेस्ट मैच खेल रही है। जोश हेजलवुड ने पिंक बॉल टेस्ट में विकेटों का अर्धशतक 9 मैचों की 17 पारियों में पूरा किया। वहीं पर चोट की वजह से इस मैच से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर हैं, जिन्हंने 13 पारियों में 32 विकेट अपने नाम किये हैं।

लियोन ने की हेजलवुड की बराबरी
वहीं इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में 3 विकेट हासिल करने वाले ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने भी पिंक बॉल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में हेजलवुड की बराबरी कर ली है और 16 पारियों में 32 विकेट अपने नाम कर लिये हैं। जहां मिचेल स्टार्क ने एडिलेड टेस्ट मैच में रॉरी बर्न्स (4), डेविड मलान (80), जोस बटलर (0) और स्टुअर्ट ब्रॉड (9) का विकेट हासिल किया, तो वहीं पर नाथन लियोन ने ऑली पोप (5), क्रिस वोक्स (24) और ऑली रॉबिन्सन (0) का विकेट अपने नाम किया।
कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने की वजह से इस मैच में न खेलने वाले पैट कमिंस का नाम इस फेहरिस्त में तीसरे पायदान पर है जिन्होंने 5 मैचों की 10 पारियों में 26 विकेट अपने नाम किये हैं। इस फेहरिस्त में पाकिस्तान के यासिर साह (18 विकेट), जेम्स एंडरसन (16 विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (16) का नाम भी शामिल है।

पिंक बॉल टेस्ट में अजेय है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि पिंक बॉल टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार है और वो अब तक अजेय रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने 9 टेस्ट मैचों में से 6 मैच एडिलेड के मैदान पर ही खेले हैं। आखिरी बार जब ऑस्ट्रेलिया की टीम एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट खेलने उतरी थी तो उसने भारते के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल की थी। भारत इस मैच की दूसरी पारी में महज 36 पर सिमट गया था। वहीं इंग्लैंड की टीम ने अपना आखिरी पिंक बॉल टेस्ट भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला था, जहां पर उसे बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications