For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs ENG: बेकार गई जोस बटलर की जुझारू पारी, खुद विकेट पर पैर मार हुए आउट

Ashes 2021
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के आखिरी दिन विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इंग्लिश टीम की हार को टालने के लिये जी तोड़ प्रयास किया, हालांकि अनचाहे तरीके से आउट होने की वजह से उनकी यह जुझारू पारी समाप्त हुई और उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा। जोस बटलर के आउट होने के कुछ देर बाद ही इंग्लैंड की पारी समाप्त हो गई और उसे 275 रन से हार का सामना करना पड़ा। 468 रनों का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम के लिये जोस बटलर ने हार को टालने के लिये काफी मशक्कत की और ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल गेंदबाजी के सामने 206 गेंद खेल डाली, हालांकि 207वीं गेंद पर वह अपनी ही गलती का शिकार हुए और वापस पवेलियन लौटे।

पिंक बॉल टेस्ट के 5वें दिन जहां इंग्लिश बल्लेबाजों के पास ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का जवाब नहीं था तो वहीं पर बटलर के डिफेंस के सामने उनका हर वार खाली जा रहा था, हालांकि अंत में यही लगा कि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था जब जोस बटलर हिट विकेट होकर वापस पवेलियन लौटे। झाय रिचर्डसन ने एक शॉर्ट पिच गेंद फेंकी जिसे खेलने के लिये बटलर बैक फुट पर गये और गेंद को ऑफसाइड में खेल दिया।हालांकि ऐसा करते हुए उनका पैर स्टंप्स से टकरा गया और वो हिट विकेट होकर आउट हो गये। बटलर इस तरह से अपना विकेट खोने के बाद काफी नाराज नजर आये।

और पढ़ें: Ashes 2021-22: पिंक बॉल टेस्ट में बरकरार है ऑस्ट्रेलिया का अजेय रिकॉर्ड, इंग्लैंड को 275 रनों से हराया

उल्लेखनीय है कि जोस बटलर के टेस्ट करियर में यह पहला मौका है जब वो हिट विकेट होकर वापस पवेलियन लौटे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस विकेट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि एक शानदार पारी का अंत, बटलर के 193 पारियों के प्रथम श्रेणी करियर में पहली बार वो हिट विकेट का शिकार हुए हैं।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 275 रनों से रौंदकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की टीम ने 82/4 के स्कोर पर अपने 5वें दिन की शुरुआत की, जिसके बाद कई लोगों को लगा कि इंग्लैंड की टीम आसानी से घुटने टेक देगी, हालांकि ऐसा हुआ नहीं। जोस बटलर और क्रिस वोक्स ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने जबरदस्त डिफेंस का प्रदर्शन किया और 31.2 ओवर्स खेलकर 61 रनों की साझेदारी कर डाली।

और पढ़ें: Ashes 2021-22: नाथन लॉयन पर पीटरसन के दिये बयान से भड़के रिकी पोंटिंग, दिया करारा जवाब

इंग्लिश बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स को परेशान किया और क्रिस वोक्स के आउट होने के बाद भी ऑली रॉबिन्सन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने बटलर का साथ देना जारी रखा और परेशान करते रहे। हालांकि इंग्लैंड 5वें दिन को पूरी तरह से खेल पाने में नाकाम रही और उसे 275 रनों से हार का सामना करना पड़ा। झॉय रिचर्डसन ने 5 विकेट हॉल लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। सीरीज का तीसरा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न के मैदान पर खेला जायेगा।

Story first published: Monday, December 20, 2021, 16:26 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+