For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'उसके पास वैरिएशन नहीं है, कोई तो पीटो', इंग्लैंड के शर्मनाक प्रदर्शन पर भड़के केविन पीटरसन

Ashes 2021
Photo Credit: Twitter/CA

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बार फिर से जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब शुरुआत के बाद एशेज सीरीज में जबरदस्त वापसी की और गाबा टेस्ट जीत कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। गाबा में जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम एडिलेड के मैदान पर खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट में भी जीत की ओर बढ़ रही है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 में खराब प्रदर्शन के बाद नॉथन लॉयन ने फॉर्म में वापसी कर ली है और 10 महीने के बाद टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिये हैं।

नाथन लॉयन ने 10 महीने बाद जब वापसी की तो उन्हें पहली पारी में गेंदबाजी का कोई मौका नहीं मिला लेकिन जब दूसरी पारी में वो गेंदबाजी करने आये तो उन्होंने डेविड मलान का विकेट लेकर 10 महीने के बाद अपना 400वां विकेट हासिल किया। इसके बाद नाथन लॉयन ने उस पारी में 4 विकेट हॉल अपने नाम किये। वहीं पिंक बॉल टेस्ट में भी उनकी गेंदबाजी शानदार रही और उन्होंने इंग्लैंड को 236 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

और पढ़ें: IND vs SA: 'जडेजा-अक्षर का बेस्ट विकल्प होता है यह खिलाड़ी', आकाश चोपड़ा ने टीम सेलेक्शन पर उठाये सवाल

एडिलेड के मैदान पर खेले जा रहे इस डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 473 रनों का स्कोर खड़ा किया तो जवाब में इंग्लैंड की टीम ने जो रूट (62) और डेविड मलान (80) के दम पर तीसरे दिन के पहले सेशन पर पूरी तरह से दबदबा बनाया और 132 रनों की साझेदारी कर ली। हालांकि दूसरे सेशन में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वापसी की तो कैमरून ग्रीन और नॉथन लॉयन की गेंदबाजी ने कहर बरपा दिया और दोनों ने 5 विकेट झटक कर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया।

नॉथन लॉयन ने ऑली पोप (0), क्रिस वोक्स (24) और ऑली रॉबिन्सन (0) का विकेट झटका और अन्य बल्लेबाजों को रन बनाने से रोका। जहां एक ओर यह ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर शानदार गेंदबाजी कर रहा है तो वहीं पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान केविन पीटरसन इस गेंदबाज के बहुत बड़े फैन नहीं नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: विदेशी सरजमीं पर इतने टेस्ट मैच क्यों जीत रही है भारतीय टीम, पूर्व पाक कप्तान ने किया कारण का खुलासा

केविन पीटरसन का मानना है कि नाथन लॉयन के पास कोई वैरिएशन नहीं है, इसके बावजूद न जानें क्यों बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं। पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया पर इंग्लिश बल्लेबाजों से इस गेंदबाज के परखच्चे उड़ाने की मांग की, हालांकि मैदान पर जो हुआ वह उससे काफी उलट रहा। मैच के तीसरे दिन जब इंग्लैंड की टीम रन बनाने में संघर्ष कर रही थी तब पीटरसन ने ट्विटर का सहारा लिया और पूछा कि कोई इस गेंदबाज की पिटाई क्यों नहीं कर रहा है।

उन्होंने लिखा,'क्या कोई लॉयन की पिटाई करेगा प्लीज, भगवान के लिये एक ऐसा ऑफ स्पिनर जिसकी गेंदबाजी में कोई वैरिएशन नहीं है और दुनिया की सबसे सपाट पर गेंदबाजी कर रहा है। तो प्लीज कोई चार्ज लेकर उन पर रन बना दो।' गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम ने एशेज में अब तक जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए सीरीज के दूसरे मैच में भी उसका हारना लगभग तय नजर आ रहा है।

Story first published: Saturday, December 18, 2021, 23:52 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+