Ashes 2021 : इंग्लैंड ने किया 12 सदस्यीय टीम का चयन, इन्हें मिली जगह
सिडनी : इंग्लैंड ने बुधवार, 8 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा में शुरू होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय टीम का चयन किया है। अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पिंडली की समस्या के कारण बाहर हो गए हैं। ईसीबी एंडरनस को गाबा टेस्ट से बाहर बैठाने का ऑप्शन चुना है। क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली रॉबिन्सन टीम में तेज गेंदबाज हैं।
बाएं हाथ के रोरी बर्न्स और हसीब हमीद टीम के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। जोस बटलर को भी चुना गया है। हालांकि विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो टीम में जगह नहीं बना सके। रूट के पार्ट-टाइमर के अलावा ग्यारह में जैक लीच एकमात्र स्पिन-गेंदबाजी विकल्प है।
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने माना- अश्विन को माैका मिलना मुश्किल, नहीं कह सकते कि विराट क्या चाहता है
इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है-
जो रूट (कप्तान), स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, हसीब हमीद, जैक लीच, डेविड मलान, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
इससे पहले, पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित की थी। लेकिन रूट ने परिस्थितियों पर करीब से नजर डालने के बाद टीम का ऐलान किया। रूट ने कहा, "हमारे पास लिस्ट पर सभी विकल्प हैं, हम अभी अंतिम ग्यारह फाइनल नहीं कर रहे। हमें करीब से देखना होगा कि अगले कुछ दिनों में पिच कैसे बदलती है, लेकिन यह स्पिन खेलने के लिए एक शानदार जगह है। यह कुछ ऐसा है जिसे हम दखेंगे और विचार करेंगे, लेकिन हम अभी प्लेइंग इलेवन घोषित करने स्थिति में नहीं हैं।"
इससे पहले, रूट ने एंडरसन की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, "एक बात मैं कहूंगा कि आप पिछले कुछ सालों में जिमी के रिकॉर्ड को देखें, और यह बेहतर से और बेहतर हो गया है। वह बूढ़ा हो रहा होगा, लेकिन वह अभी भी उतनी ही अच्छी गेंदबाजी कर रहा है, अगर वो फिट है।" बता दें कि 8 दिसंबर से गाबा के मैदान पर पहला टेस्ट खेला जाना है. एशेज सीरीज पर अभी ऑस्ट्रेलिया का कब्जा है। 2019 में खेली गई एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
