Ashes 2021: गाबा टेस्ट में सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जो रूट, माइकल वॉन को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसका तीसरा दिन पूरी तरह से इंग्लिश टीम के नाम रहा। एशेज सीरीज के पहले दो दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम रहने के बाद इंग्लैंड की टीम ने कप्तान जो रूट (86) और डेविड मलान (80) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर वापसी कर ली है। इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में टॉस जरूर जीता लेकिन महज 147 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 425 रन बनाकर 278 रनों की बढ़त हासिल कर ली। महज 61 रन पर दो विकेट खो देने के बाद जब इंग्लैंड की टीम मुश्किलों में नजर आ रही थी तभी कप्तान जो रूट ने 51वां अर्धशतक ठोंक दिया और डेविड मलान के साथ तीसरे विकेट के लिये 159 रनों की साझेदारी कर डाली।
और पढ़ें: 'टीम को तोड़ना आसान बनाना मुश्किल', कोहली को कप्तानी से हटाने पर भड़के पूर्व भारतीय कोच
इस साझेदारी के चलते जो इंग्लैंड की टीम 278 रनों की बढ़त का पीछा कर रही थी वो अब महज 58 रन ही पीछे रह गई है। ऐसे में इंग्लैंड की टीम अगर 200 रनों की भी बढ़त हासिल कर लेती है तो न सिर्फ मैच बचाने बल्कि जीत हासिल करने की रेस में भी लौट आयेगी। इस बीच इंग्लिश टीम के कप्तान जो रूट जब शनिवार को गाबा के मैदान पर उतरेंगे तो भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब होंगे।
और पढ़ें: अंडर-19 के दिनों की तस्वीर शेयर कर हरभजन ने फैन्स को दिया चैलेंज, कहा- पहचानो तो मानें

बेहद शानदार रहा है जो रूट का यह साल
जो रूट ने शुक्रवार को खेलते हुए 158 गेंदों का सामना किया और 10 चौके लगाकर नाबाद 86 रन बना लिये हैं। अपनी इस पारी के दौरान जो रूट ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और एक कैलेंडर ईयर में इंग्लैंड के लिये सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। जो रूट ने इस साल 25 पारियों में 67 की औसत से 1541 रन बनाये हैं जिसमें 6 शतक और 2 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। जो रूट अभी भी 86 रन के स्कोर पर नाबाद हैं।

सचिन-पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जो रूट
ऐसे में अगर जो रूट शनिवार को 22 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में 1562 रन बनाये थे और एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज बन गये थे। इतना ही नहीं अगर जो रूट 4 रन बना लेते हैं तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे जिन्होंने 2005 में 1544 रन बनाये थे।

टॉप 5 में शामिल हो सकते हैं जो रूट
गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद युसुफ (1788 रन, 2006) के नाम है तो वहीं पर इस फेहरिस्त में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज सर विवियन रिचर्डस (1710 रन, 1976), ग्रीम स्मिथ (1656 रन, 2008) और माइकल क्लार्क (1595 रन, 2012) का नाम भी शामिल है। वहीं जो रूट एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान की लिस्ट में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ने से महज 115 रन दूर हैं।
आपको बता दें कि अगर जो रूट यह रिकॉर्ड गाबा के मैदान पर तोड़ नहीं पाते हैं तो वो एशेज के तहत खेली जाने वाले दो बचे हुए मैचों में इसे तोड़ सकते हैं जो कि दिसंबर में ही खेले जाने हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications