For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऋषभ की बल्लेबाजी के फैन हुए जोस बटलर, कहा- एशेज में पंत जैसा निडर खेलने की होगी कोशिश

नई दिल्ली। टी20 विश्वकप का खिताब जीतने के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी एशेज की मेजबानी करने उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपनी सरजमीं पर अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 8 दिसंबर 2021 से होना है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने इस अहम सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को लेकर बात की और बताया कि वो ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत के अंदाज में बल्लेबाजी करना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए जोस बटलर ने कहा कि वो निडर होकर बल्लेबाजी करते हैं और जिस तरह से उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ डिफेंस और अग्रेसन का कॉम्बिनेशन दिखाया वह शानदार रहा।

जोस बटलर ने आगे बात करते हुए कहा कि वो भी एशेज सीरीज के दौरान निडर होकर खेलना जारी रखेंगे और कोशिश करेंगे कि टी20 विश्वकप 2021 का उसका निडर अंदाज इस टेस्ट सीरीज मे भी जारी रहे।

और पढ़ें: 'मशीन नहीं है खिलाड़ी, हर रोज मैदान पर उतरना असंभव', भारत के बिजी शेड्यूल पर भड़के रोहित शर्मा

द टेलिग्रॉफ से बात करते हुए जोस बटलर ने कहा,'ऑस्ट्रेलिया में खेले गये टेस्ट मैचों में मुझे एक खिलाड़ी को खेलते देखना काफी पसंद आया, वो थे ऋषभ पंत जिन्होंने पिछले साल सर्दियों में सभी का दिल जीत लिया। मुझे उनका खेलने का तरीका काफी पसंद आया, वो जिस तरह से अपनी डिफेंसिव साइड से एग्रेसिव साइड में स्विच कर लेते हैं, वह उनके निडर होने का सबूत देता है। मैं भी टी20 विश्वकप के अपने आक्रामक अंदाज को एशेज सीरीज में निडरता के साथ खेलने की कोशिश करूंगा। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं सीधे ऑल आउट अटैक पर जाउंगा। लेकिन इस एटिट्यूड से काफी सारी परेशानियां दूर हो जायेंगी। हमें चीजों को आसान रखने की जरूरत है, बस गेंद को बल्ले पर लगाने की दरकार है।'

और पढ़ें: चोट की मार झेल रहे पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, खेल को कहा अलविदा

जोस बटलर ने आगे बात करते हुए कहा कि उन्होंने यूएई में बिताये गये अपने आखिरी दिनों में क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं सोचा। बटलर ने 2021 टी20 विश्वकप पर बात करते बुए कहा कि इंग्लैंड की टीम यूएई में काफी उम्मीदों से आयी थी लेकिन जहां पर खत्म करना चाहते थे उससे थोड़ा पीछे रह गये।

गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम ने शानदार तरीके से टूर्नामेंट का आगाज किया और सेमीफाइनल स्टेज में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना कर बाहर हो गये।

Story first published: Tuesday, November 16, 2021, 23:34 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+