संजय मांजरेकर के ट्विटर हैंडल पर ब्लॉक हो जाने के बाद माइकल वॉन ने कही ये बात
नई दिल्ली: विश्व कप 2019 में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान और भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर के बीच रविंद्र जडेजा को लेकर शुरू हुआ शब्दों का युद्ध इस हद तक बढ़ गया कि संजय मांजरेकर ने ट्विटर पर वॉन को ब्लॉक कर दिया है। माइकल वॉन ने अपने ही अंदाज में ब्रेकिंग न्यूज करके इस बात की जानकारी दी है। दरअसल कुछ दिनों पहले ही मांजरेकर ने जडेजा को टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी कहा था लेकिन उसके बाद मांजरेकर ने खुद की सेमीफाइनल टीम में रविंद्र जडेजा को जगह दे दी थी। इसके बाद वॉन ने मांजरेकर की चुटकी लेते हुए कहा था- आपने तो अपने टीम में टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाले को भी जगह दे दी। बस तभी से माइकल वॉन, रविंद्र जडेजा के बहाने संजय मांजरेकर पर तंज कसने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे थे।

जडेजा को लेकर मांजरेकर पर तंज कस रहे थे वॉन
रविंद्र जडेजा को ना केवल संजय मांजरेकर ने अपनी सेमीफाइनल टीम में जगह दी बल्कि वास्तव में भी जडेजा को टीम इंडिया की सेमीफाइनल टीम में जगह मिली थी। जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में गेंदबाजी करके अच्छा प्रदर्शन किया। इस पर भी वॉन ने लगातार ट्वीट करते हुए कहा संजय मांजरेकर का मजाक उड़ाना जारी रखा। उन्होंने सबसे पहले लिखा- अब टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का समय आ गया। इतना ही नहीं जब जडेजा ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से प्रभावित किया तो भी मांजरेकर ने लिखा- यह टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाला तो स्पिन भी कराता है।

ब्लॉक होने के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा-
मांजरेकर ने वॉन के इस तंज का कोई जवाब नहीं दिया बल्कि उनको सीधे ब्लॉक कर दिया। मांजरेकर के ब्लॉक करने के बाद भी माइकल वॉन ने उनका मजाक उड़ाने का मौका नहीं छोड़ा और ब्रेकिंग न्यूज के नाम से ट्वीट करते हुए कहा- मुझे संजय मांजरेकर ने ब्लॉक कर दिया है। वॉन फिर से यहीं पर ही नहीं रुके। उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए कहा- अब मेरी जिंदगी सेटल हो गई।

स्क्रीनशॉट भी किया शेयर
इसके साथ ही वॉन ने मांजरेकर के ब्लॉक करने का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। गौरतलब है कि वॉन ने मांजरेकर की सेमीफाइनल टीम में जडेजा का नाम देखने के बाद चुटकी लेते हुए कहा- मैं आपकी टीम में टुकड़ों में प्रदर्शन ('बिट्स एंड पीस') करने वाले खिलाड़ी को भी जगह पाते हुए देख रहा हूं। इसके बाद मांजरेकर ने अपने पुराने बयान का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने केवल टीम का पूर्वानुमान लगाया है। इसका मतलब यह नहीं है कि ये उनकी अपनी पसंद हैं।
INDvsNZ: क्या है सेमीफइनल के रिजर्व डे का गणित और अब कैसे होगा मैच
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
