For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsNZ: आज भी नहीं हो पाया मैच तो फिर क्या होगा, कौन पहुंचेगा फाइनल में

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले का पहला दिन बारिश के कारण धुल गया। इसके चलते अब यह मैच रिजर्व डे पर वही से शुरू किया जाएगा जहां से यह बारिश के कारण रोका गया था। जब यह मैच रोका गया तो न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए थे। इसका मतलब यह है कि 10 जुलाई के दिन कीवियों को अपने बाकी बचे 3.5 ओवर खेलने के लिए मैदान पर दोबारा उतरना होगा और उसके बाद भारत पूरे 50 ओवर में न्यूजीलैंड के दिए गए लक्ष्य का पीछा करेगा।

भारत को मिलेगा पूरे 50 ओवर का खेल

भारत को मिलेगा पूरे 50 ओवर का खेल

हालांकि कल के दिन यानी 10 जुलाई को भी मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में साफ मौसम की बात कही जा रही है लेकिन इंग्लैंड की मौसमी अनिश्चितता को देखकर अगर भारतीय पारी पूरे 50 ओवर तक नहीं चलती है तो फिर डकवर्थ-लुईस का नियम लागू होगा। वहीं, इस मैच के नतीजे के लिए भारत को कम से कम 20 ओवर खेलने होंगे। अगर बारिश इतने ओवर का खेल भी नहीं होने देती है तो फिर यह मैच रद्द हो जाएगा।

अगर कल मैच ना हुआ तो क्या होगा-

अगर कल मैच ना हुआ तो क्या होगा-

लेकिन यहां भारत के लिए चिंता की कोई बात नहीं होगी क्योंकि ऐसी स्थिति में भारत बिना मैच जीते ही फाइनल में प्रवेश कर जाएगा। क्योंकि भारत के पास ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड से अच्छी पॉजीशन है। भारत ने जहां लीग स्टेज में नंबर एक स्थान हासिल किया था तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर थी। अगर मैच बारिश के कारण कल भी रद्द होता है तो ग्रुप स्टेज का लचर प्रदर्शन न्यूजीलैंड को यहां पर भारी पड़ना तय है।

इंग्लैड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में चोटिल ख्वाजा का स्थान लेगा ये कंगारू खिलाड़ी

अब तक मैच की स्थिति-

अब तक मैच की स्थिति-

इस मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग का फैसला किया था। भारत ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को शुरू से अंत तक बांधे रखा। जसप्रीत बुमराह ने मार्टिन गुप्टिल को 1 रन के स्कोर पर चलता कर कीवियों को पहला बड़ा झटका दे दिया और उसके बाद न्यूजीलैंड ने काफी धीमी बल्लेबाजी की। मार्टिन गुप्टिल ने जहां 1 रन बनाने के लिए 14 गेंद खेली तो वहीं निकोलस ने भी 51 गेंदों पर 28 रनों की धीमी पारी खेली। कप्तान केन विलियमसन ने 95 गेंदों पर 67 रन बनाए। फिलहाल रॉस टेलर और टॉम लॉथम क्रमशः 67 और 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Story first published: Wednesday, July 10, 2019, 12:50 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+