Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अचानक कप्तानी छोड़ने के पीछे ये है महेन्द्र सिंह धोनी का बिग प्लान?

नई दिल्ली। टेस्ट मैच से अचानक संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को भी चौंकाने वाला काम किया और वो है टी20 और वनडे की कप्तानी छोड़ना, हालांकि बीते काफी वक्त से धोनी से इस बारे में काफी सवाल किए गए थे, जिस पर वो कभी मौन रहे तो कभी बुरी तरह झल्ला भी गए, लेकिन आखिरकार मिस्टर कूल ने वो कड़ा फैसला ले लिया, जिसके बारे में बातें काफी दिनों से हो रही थीं। धोनी ने छोड़ी कप्तानी मतलब विराट का कैप्टन बनना तय?

टीम इंडिया के नेतृत्व के लिए पूरी तरह से तैयार कोहली

मीडिया सूत्रों के मुताबिक भारत को दो फार्मेट में विश्वविजेता बनाने वाले धोनी के इस अहम फैसले के पीछे एक बहुत बड़ा प्लान है, धोनी समझ चुके हैं कि विराट कोहली का बढ़ता हुआ कद और उनके बल्ले से निकल रहे रनों ने उन्हें काफी चमका दिया है, वो टीम इंडिया के नेतृत्व के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं।

कोहली के मेंटर के रूप में काम करेंगे धोनी

ऐसे में अगर माही को 2019 का विश्वकप खेलना है, तो फिर उन्हें कोहली के मेंटर के रूप में अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना होगा, ऐसे में कप्तानी छोड़कर कोहली का मेंटर बनने में ही उनकी भलाई है क्योंकि अगर उनके बल्ले से रन नहीं निकले तो टीम इंडिया के पास उनसे बेहतर विकल्प मौजूद हैं।

धोनी टीम इंडिया के बेस्ट कैप्टन थे, हैं और हमेशा रहेंगे

फिलहाल ये तो कयास लगाए जा रहे हैं इनमें कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन धोनी टीम इंडिया के बेस्ट कैप्टन थे, हैं और हमेशा रहेंगे, इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है, ना उनके समर्थक और ना ही उनके आलोचक।

धोनी का कप्तानी छोड़ना अनोखा नहीं

प्रकृति का नियम है परिवर्तन, कल धोनी किसी दिग्गज को हटाकर कप्तान बने थे और आज उन्हें हटाकर कोई बन जाएगा, जो आएगा वो जाएगा इसलिए धोनी का कप्तानी छोड़ना अनोखा नहीं है।

धोनी ने बुधवार को कप्तानी से इस्तीफा दिया

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सफलतम कप्तानों में शुमार और मौजूदा सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक बयान जारी कर इसकी घोषणा की। धोनी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखलाओं में टीम की कमान नहीं संभालेंगे, हालांकि वह टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+