For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ashes series: पहले दो मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, 7 साल बाद टीम में लौटे टिम पेन

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में 7 साल के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन की वापसी हुई है।

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में 7 साल के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन की वापसी हुई है। टिम पेन की वापसी के साथ मैथ्यू वेड को टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। युवा पीटर नेविल और एलेक्स कैरी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

टिम पेन के चयन के पीछे इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन माना जा रहा है। दरअसल पेन ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश का नेतृत्व करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में औसत सिर्फ 29 का है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से 4 टेस्ट खेल चुके पेन का बल्लेबाजी औसत 35 का है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट अक्टूबर 2010 में भारत के खिलाफ खेला था। वहीं, सलामी बल्लेबाज कैमरून बैंक्रॉफ्ट पर भी टीम सेलेक्टर्स ने भरोसा दिखाया है। 24 वर्षीय बैंक्रॉफ्ट इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। शैफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने शानदार दोहरा शतक लगाया था। बैंक्रॉफ्ट को ओपनर मैट रेन्शॉ की जगह टीम में शामिल किया गया है।

पहले दो टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है :

स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर (उप-कप्तान), कैमरून बैन्क्रॉफ्ट, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंन्डसकॉब, शॉन मार्श, टिम पेन (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, जैक्सन बर्ड, चाड सैयर्स।

इसे भी पढ़ेंः- इंडियन सपर लीग 2017: जानिए पूरा शेड्यूल, टीमें, कब और किसके बीच होंगे मुकाबले

Story first published: Friday, November 17, 2017, 11:38 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+