हार्दिक के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गये भारतीय कप्तान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने रविवार को सभी को चौंकाते हुए लॉकडाउन में अपनी शादी और पिता बनने की खबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये शेयर किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या को बधाई देने का सिलसिला शुरु हो गया है। भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने जहां सबसे पहले हार्दिक पांड्या को बधाई दी वहीं पर कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री और आईपीएल में पांड्या की फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी इस मौके पर बधाई दी।
और पढ़ें: जब सचिन-हरभजन ने सौरव गांगुली को बनाया अप्रैल फूल, कप्तानी छोड़ने वाले थे 'दादा'
हार्दिक पांड्या ने अपने फैन्स को यह खबर देते हुए रविवार शाम को अपने इंस्टाग्राम पर मंगेतर नताशा स्टेनकोविक के साथ 4 तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें एक में नताशा प्रेग्नेंट तो दूसरी में शादी करते नजर आ रहे हैं। बाकी की दो तस्वीरें पुरानी हैं। ऐेसे में जहां एक ओर फैन्स बधाई दे रहे हैं तो वहीं पर कुछ यूजर्स इस खबर पर काफी मजेदार ट्वीट करते नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसके चक्कर में भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी लपेट दिया और ट्रोल कर दिया।
और पढ़ें: 'पाताललोक' कॉन्ट्रोवर्सी पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- डरपोक नहीं हैं अनुष्का
आइये एक नजर डालते हैं ट्विटर पर यूजर्स की ओर से किये गये कुछ मजेदार ट्वीट पर:
|
हार्दिक ने आपदा को अवसर में किया तब्दील
उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इस समय भारत में भी 2 महीने से ज्यादा वक्त से लॉकडाउन लगा है। सारा देश एकजुट होकर आपदा के इस समय से पार पाने के लिये मेहनत कर रहा है। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे ट्रोल करने के लिये इस्तेमाल किया और ट्वीट करते हुए लिखा कि हार्दिक ने आपदा को अवसर में बदल दिया है।
|
क्या होगा उर्वशी रौतेला का रिएक्शन
वहीं एक अन्य यूजर ने हार्दिक के पिता बनने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए पोस्ट की है। उल्लेखनीय है कि नताशा से सगाई से पहले हार्दिक और उर्वशी रौतेला के बीच नजदीकियों की खबरें थी।
|
विराट कोहली को करने लगे ट्रोल
वहीं कुछ यूजर्स ने इस खबर के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को ट्रोल करना शुरु कर दिया। और तरह -तरह के पोस्ट भी किये। दरअसल विराट अनुष्का की शादी को लगभग 3 साल बीत चुके हैं और वो अभी भी पैरेंटस नहीं बने हैं जबकि हार्दिक पांड्या सगाई के महज 5 महीनों बाद ही अपने फैन्स के साथ घर में तीसरे सदस्य का ऐलान कर रहे हैं।
*Virat Kohli after hearing #HardikPandya 's Good news* pic.twitter.com/Ei4vrir5iJ
— Tweetera🐦 (@DoctorrSays) May 31, 2020
#HardikPandya Now will this child go to his mother or father ?? pic.twitter.com/3byJijdezD
— Yash Siyota 🖤 (@YSiyota) May 31, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
