'पाताललोक' कॉन्ट्रोवर्सी पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- डरपोक नहीं हैं अनुष्का
नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के प्रॉडक्शन हाउस में एक वेब सीरीज पाताल लोक को रिलीज किया था, जिसके बाद इस वेबसीरीज को लेकर काफी विवाद हुआ है। इस दौरान कई लोगों ने वेबसीरीज पर बैन लगाने तो कुछ ने इसे पाकिस्तान का समर्थन करने वाला बताया। इतना ही नहीं एक बीजेपी सांसद ने अनुष्का शर्मा और उनकी वेबसीरीज के खिलाफ एफआईआर कराई और विवादित बयान देते हुए विराट कोहली को उनकी पत्नी को तलाक देने तक की बात कह दी।
और पढ़ें: शाहिद अफरीदी ने किया नया दावा, कहा- इस भारतीय खिलाड़ी को पाकिस्तान में दी 3 महीने की ट्रेनिंग
हालांकि अब इस मुद्दे पर खुद विराट कोहली ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी राय रखी है और बताया है कि वो इस बारे में क्या सोचते हैं। इसके साथ ही कप्तान कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ की और कहा कि वह बिना डरे अपने दिल की बात सुनती हैं।
और पढ़ें: इरफान पठान का दावा, करियर में धोनी से नहीं मिला पूरा समर्थन

अनुष्का शर्मा को पता है उन्हें क्या करना है
भारतीय टेस्ट टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के साथ बात करते हुए कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लाइव के दौरान अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ की और कहा कि वह जानती हैं कि उन्हें क्या करना है।
उन्होंने कहा, 'एक परियोजना के रूप में, एक अभिनेत्री या एक निर्माता के रूप में, एक प्रोजेक्ट के रूप में वह क्या करना चाहती है, उसके चयन वो सही जगह से करती है। वो एक समझदार इंसान हैं जो हमेशा सही काम करती है, वो अपने दिल की बात सुनती है और अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले उसका अनुसरण करती है। वो बिलकुल निडर हैं।'

अपने काम में माहिर हैं अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म निर्माता के रूप में सफल अनुष्का शर्मा की ताजा वेब सीरीज पाताल लोक पर हुए विवाद को लेकर विराट कोहली ने कहा कि वह अच्छे से अपना काम जानती हैं और उसमें वो माहिर हैं।
उन्होंने कहा, 'जब वो ऐसा करती है, तो वो उस परियोजना में विश्वास करती है, और मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है और कुछ ऐसा है जो मैंने उसे देखकर सीखा है। अनुष्का जो करती है उसमें वो शानदार है, उसके क्राफ्ट में और अविश्वसनीय है।'

कोहली ने की अनुष्का की जमकर तारीफ
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है जिसके चलते यह जोड़ी इन दिनों एक साथ वक्त बिता रही है। अपने लाइव सेशन के दौरान कोहली ने बताया कि जब से दोनों साथ आये हैं तब से अब तक साथ बिताया गया यह सबसे लंबा वक्त है।
उन्होंने कहा,'हमारे लिए उस स्तर पर बातचीत करना इतना आसान है क्योंकि वो समझती है कि मैं क्या कह रहा हूं, वह भी बिना मुझसे बात किए, मेरी बॉडी लैंग्वेज से वह समझ सकती है कि मैं मैदान पर क्या कर रहा हूं> वो कनेक्ट का वो स्तर हैं जहां पर दो लोग पूरी तरह से एक दूसरे से जुड़े हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
