नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया दौरे पर इस बार टीम इंडिया में दो वरिष्ठ लोगों की वापसी हुई है, एक हैं युवराज सिंह और दूसरे हैं आशीष नेहरा। युवी तो लगातार घरेलू मैचों में अपना जोरदार प्रदर्शन कर रहे थे इसलिए उनके नाम पर लोग हैरान नहीं हुए लेकिन आशीष नेहरा के सेलेक्शन पर हर कोई हैरान है इसलिए टीम इंडिया के खब्बू खिलाड़ी रहे वीरेन्द्र सहवाग ने नेहरा पर मस्त टिप्पणी की है।
इस साल इंटरनेशनल मैचों से संन्यास लेने वाले वीरू ने ट्वीट किया कि वाकई 'ओल्ड इज गोल्ड'।
Nehra Ji is back wow
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 21, 2015 आशीष और वीरू की दोस्ती काफी गहरी है, दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी रहे हैं इसलिए नेहरा की वापसी पर वीरू काफी खुश हैं। मालूम हो कि 36 साल के नेहरा ने टीम इंडिया में रिटर्न होकर साबित कर दिया कि इच्छाशक्ति और मेहनत के आगे उम्र भी हार जाती है। नेहरा ने अब तक 17 टेस्ट, 120 वन-डे और 8 ट्वेंटी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
#IndvsAus #AshishNehra की टीम में वापसी पर @virendersehwag ने किया रिएक्ट! https://t.co/ESXhnyAjr5 pic.twitter.com/tVqMoAM8JE
— Century Times (@CenturyTimesNp) December 22, 2015