For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब धोनी को मैदान पर आशीष नेहरा ने दी थी गाली, जानें उस घटना पर अब क्या बोले

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज आशीष नेहरा उन दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने टीम इंडिया के लिये कई अहम मौकों पर गेंदबाजी की है। इस दौरान वह कई सालों तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे। कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। वहीं सोशल मीडिया पर इन दिनों आशीष नेहरा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भारतीय कप्तान एमएस धोनी को मैदान पर गाली देते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: केविन पीटरसन के साथ विवाद पर एंड्रयू स्ट्रॉस ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों टीम से किया था बाहर

उल्लेखनीय है कि आशीष नेहरना ने अपने करियर में सबसे ज्यादा क्रिकेट एमएस धोनी की कप्तानी में खेली है। वह धोनी की कप्तानी में साल 2011 की विश्व कप विजेता टीम से लेकर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का भी हिस्सा रहे।

और पढ़ें: युवराज सिंह ने बताया कौन सा भारतीय खिलाड़ी लगता है इंजमाम उल हक

15 साल बाद आशीष नेहरा ने इस घटना पर तोड़ी चुप्पी

15 साल बाद आशीष नेहरा ने इस घटना पर तोड़ी चुप्पी

आशीष नेहरा ने करीब 15 साल बाद इस घटना को लेकर चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर धोनी को गाली देने वाली इस वीडियो के वायरल होने के बाद आशीष नेहरा ने अपनी गलती पर खेद जताया है।

नेहरा ने इस पुराने वीडियो के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि यह मैच वाइजैग का नही बल्कि अहमदाबाद में खेले गये चौथे वनडे मैच का है। नेहरा ने इस पल पर सफाई देते हुए कहा कि मुझे इसका खेद है। यह मेरे लिए कोई गर्व की बात नहीं थी।

जानें नेहरा ने क्यों दी थी धोनी को गाली

जानें नेहरा ने क्यों दी थी धोनी को गाली

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो तब का है जब एमएस धोनी 6 वनडे मैच खेल चुके थे और अपने लंबे बालों और लंबे छक्के लगाने के लिये मशहूर हो गये थे। पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई इस वनडे सीरीज के चौथे मैच में एमएस धोनी के हाथों से कैच छूट गया जिसके बाद नेहरा अपना गुस्सा नहीं संभाल पाये और गाली दी।

नेहरा ने कहा,'लोग इसे विशाखापत्तनम मैच का वीडियो बता रहे हैं लेकिन मुझे अच्छे से याद है कि यह वीडियो वाइजैग का नहीं बल्कि अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के चौथे वनडे मैच का है। यहां शाहिद अफरीदी का एक कैच धोनी और पहली स्लिप में खड़े राहुल द्रविड़ के बीच से निकल चला गया, जिस पर मुझे गुस्सा आ गया था और मैंने यह गलती कर दी। मेरा वह व्यवहार ठीक नहीं था। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था।'

आज ही के दिन धोनी ने ठोंका था पहला वनडे शतक

आज ही के दिन धोनी ने ठोंका था पहला वनडे शतक

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में 4-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसी सीरीज में धोनी ने आज ही के दिन (4 अप्रैल 2005) को अपने वनडे करियर का पहला शतक (विशाखापत्तनम में 148 रन) जमाया था। इस पारी से पहले 4 वनडे पारियां खेल चुके धोनी के नाम सिर्फ 22 रन ही थे।

आपको बता दें धोनी की कप्तानी में ही नेहरा ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में वापसी की थी और इस दौरान बेहद शानदार प्रदर्शन किया था।

Story first published: Monday, April 6, 2020, 13:33 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+