For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'IPL 2020 से नहीं हो सकता धोनी के भविष्य का फैसला', नेहरा ने बताया क्यों है टीम को माही की दरकार

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पिछले एक साल से ज्यादा समय से खेल के मैदान से दूर चल रहे हैं। जिसके बाद से लगातार उनके भविष्य पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद भारतीय टीम के लिये धोनी का भविष्य खत्म हो चुका है। इस बीच यूएई में आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के जरिये माही मैदान पर वापसी करने वाले हैं, जिसको लेकर यह भी कहा जा रहा है कि धोनी के लिये यह आईपीएल टीम में वापसी करने का आखिरी मौका साबित हो सकता है। वहीं इस बात को लेकर भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अपनी राय रखी है।

और पढ़ें: संन्यास को लेकर बोली मिताली राज, कहा- अगर जीते होते 2017 विश्व कप तो...

आशीष नेहरा का मानना है कि जाहिर तौर पर यूएई में होने वाले आईपीएल में धोनी के प्रदर्शन को लेकर चर्चा की जा सकती है लेकिन अगर आप इस टूर्नामेंट के जरिये धोनी के भविष्य का निर्णय करने की बात करें तो यह टूर्नामेंट कभी भी उनके चयन के लिये मापदंड नहीं हो सकता।

और पढ़ें: जब वसीम जाफर ने पुजारा को सिखाया था मीडिया से निपटने का मंत्र

मेरे लिये धोनी के खेल में गिरावट नहीं

मेरे लिये धोनी के खेल में गिरावट नहीं

उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी 19 सितंबर से शुरु होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के जरिये क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

स्टार स्पोर्टस के शो क्रिकेट कनेक्टेड में शिरकत करते हुए आशीष नेहरा ने कहा,'मेरे लिये एमएस धोनी का खेल कभी भी नीचे नहीं आया था। वह जानता है कि टीम की अगुआई कैसे की जाये, वह जानता है कि युवाओं को आगे कैसे बढ़ाया जाये और इन चीजों को मुझे बार बार दोहराने की जरूरत नहीं है लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस आईपीएल से बतौर खिलाड़ी एमएस धोनी के कद या उनकी ख्याति में कोई अंतर पड़ेगा। मुझे नहीं लगता कि आईपीएल जैसा टूर्नामेंट एमएस धोनी के चयन का मापदंड होना चाहिए, यह शायद केवल बात करने का मुद्दा है।'

आज भी कप्तान की पहली पसंद होंगे धोनी

आज भी कप्तान की पहली पसंद होंगे धोनी

आशीष नेहरा का मानना है कि धोनी ने आज भी जिस तरह से खुद को फिट रखा हुआ है और उनके अंदाज के चलते वह किसी भी कप्तान के लिये बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज पहली पसंद ही बनेंगे।

उन्होंने कहा, ‘जहां तक एम एस धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर का सवाल है तो मुझे नहीं लगता कि इस आईपीएल का इससे कुछ लेना देना है। अगर आप चयनकर्ता हैं, अगर आप कप्तान हैं, आप कोच हैं और एम एस धोनी अगर खेलने के लिये तैयार हैं तो वह सूची में मेरे लिये सबसे पहले खिलाड़ी होंगे।'

धोनी के भविष्य पर हैं काफी सवाल

धोनी के भविष्य पर हैं काफी सवाल

आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके एमएस धोनी अभी भी सीमित ओवर्स प्रारूप में खेल रहे हैं और उन्होंने इस खेल को अलविदा नहीं कहा है। हालांकि एमएस धोनी ने पिछले साल विश्व कप में सेमीफाइनल मैच के बाद खुद को किसी भी अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिये उपलब्ध नहीं कराया है। जिसके बाद से लगातार उनकी वापसी और संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

Story first published: Monday, August 3, 2020, 15:54 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+