For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब वसीम जाफर ने पुजारा को सिखाया था मीडिया से निपटने का मंत्र

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा मौजूदा समय के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं। ऐसे में जब खिलाड़ी एक बड़ा नाम कमा लेता है तो मीडिया में अक्सर उसका नाम लिया जाता है। ऐसे में मीडिया को हैंडल करने की कला आना भी एक खिलाड़ी के लिये काफी जरूरी होता है। पर इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि चेतेश्वर पुजारा को मीडिया का सामना करने में काफी शर्म आती थी। हालांकि उन्हें इस दिक्कत से छुटकारा दिलाने के लिये भारतीय घरेलू क्रिकेट के सचिन तेंदुलकर कहे जाने वाले वसीम जाफर ने मदद की।

उल्लेखनीय है कि जब 2018 मे बीसीसीआई ने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी तब पुजारा ने चंडीगढ़ में जेपी अत्रे मेमोरियल टूर्नामेंट में 50 ओवर के एक प्री सेशन में खेल रहे थे। उस समय को याद करते हुए टूर्नामेंट के आयोजक विवेक अत्रे ने उस समय का जिक्र किया जब चेतेश्वर पुजारा डीएवी कॉलेज के मैदान पर ( जहाँ वो खेल रहे थे ) मीडिया से बातें करने के लिए तैयार हो रहे थे।

और पढ़ें: 2007 में मिस्बाह उल हक के चलते T20 World Cup हारा पाकिस्तान- अजहर महमूद

विवेक अत्रे ने स्पोर्टस्टार को बताया कि,'तब मैं भी वहीं पर था जहां पुजारा मीडिया से बात करने वाले थे। मुझे याद है वसीम जाफर ( जो विरोधी टीम के लिए खेल रहे थे ) ने चेतेश्वर पुजारा को मीडिया से निपटने के गुण बता रहे थे। वो बता रहे थे कि मीडिया से रूबरू होते समय आपको क्या करना है और क्या नहीं। मीडिया से बात करने से पहले जाफर ने पुजारा को कई अहम चीजों के बारें में बताया जैसे कि उन्हें सबसे पहले कहना है कि वो इस चयन से बहुत खुश हैं।'

अत्रे के अनुसार भारत के लिए खेलने से पहले बहुत से खिलाड़ियों ने जेपी अत्रे मेमोरियल टूर्नामेंट में खेला है। उन्होंने कुछ खिलाडियों के नाम भी बताये जिनमें भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मुख्य हैं।

और पढ़ें: IPL 2020 में BCCI नहीं तोड़ेगी VIVO से करार, जानें बैठक में लिये गये कौन से मुख्य फैसले

इसी विषय में बात करते हुए अत्रे ने कहा,'हम आशा करते हैं कि हम ऐसे खिलाड़ियों को मंच दे सकें जो बाद में भारत के लिए खेले तथा कुछ मौजूदा भारतीय खिलाड़ी हमारे इस टूर्नामेंट का हिस्सा भी बनें।'

आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ के बाद चेतेश्वर पुजारा को ही भारतीय टीम की दीवार माना जाता है। चेतेश्वर पुजारा अपने करियर में अब तक भारत के लिए 77 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से करीब 49 की औसत से 5840 रन भी निकले हैं।

Story first published: Monday, August 3, 2020, 5:39 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+