For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'ऐसी बल्लेबाजी देख तो डिविलियर्स भी कहते वाह', जडेजा की बैटिंग के फैन हुए आशीष नेहरा

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे लेग के 47वें मैच में फैन्स को पहली बार एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 189 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम ने युवा बल्लेबाजों के दम पर मैच को 7 विकेट से जीत लिया। आईपीएल 2021 के दूसरे लेग में ऐसा बहुत कम बार ही देखने को मिलता है। अबुधाबी का मैदान इस सीजन बल्लेबाजों के लिये उतना बेहतर साबित नहीं हुआ है लेकिन इसके बावजूद शनिवार को यहां पर रनों की बारिश देखने को मिली। जब सीएसके के लिये सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी का आगाज किया तो विकेट बल्लेबाजी के लिये उतनी आसान नहीं थी लेकिन धीरे-धीरे यहां पर रन बनाना आसान हो गया।

और पढ़ें: RR vs CSK: जायसवाल-दुबे की फिफ्टी के सामने बेकार गई ऋतुराज की शतकीय पारी, चेन्नई को 7 विकेट से हराया

गायकवाड़ ने इस मौके को भुनाया और पारी के अंत तक सीएसके के लिये खड़े रहे और आईपीएल के करियर का अपना पहला शतक पूरा कर नाबाद 101 रनों की पारी खेली। सीएसके की टीम के लिये आखिरी के 5 ओवर्स में रनों की गति में तेजी हुई जब ऋतुराज गायकवाड़ ने रविंद्र जडेजा के साथ 73 रन बटोरे। अपने शतक के चलते भले ही फैन्स की नजरें गायकवाड़ पर रही लेकिन इस दौरान हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने भी मैदान के चारों ओर शॉट लगाकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

और पढ़ें: आखिरी 17 गेंदों में 50 रन ठोंक गायकवाड़ ने लगाया पहला IPL शतक, छक्के लगाकर नाम किये कई सारे रिकॉर्ड

630 डिग्री प्लेयर लग रहे थे जडेजा

630 डिग्री प्लेयर लग रहे थे जडेजा

रविंद्र जडेजा सीएसके के लिये एक बार फिर विस्फोटक फिनिशर की भूमिका में नजर आये जिन्होंने इस मैच में 15 गेंदों का सामना कर 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 32 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 213.33 का रहा। जडेजा की इस विस्फोटक पारी के चलते ही सीएसके की टीम एक अच्छा स्कोर खड़ा कर सकी और गेंदबाजों को लड़ने का मौका दिया। जडेजा की पॉवर हिटिंग को देखकर भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा उनकी बल्लेबाजी के मुरीद हो गये हैं।

क्रिकबज से बात करते हुए नेहरा ने कहा,' हम एबी डिविलियर्स को 360 डिग्री प्लेयर बुलाते हैं लेकिन जडेजा ने राजस्थान के खिलाफ जिस तरह के शॉट लगाये उसे देखकर ऐसा लग रहा था मानों आप 630 डिग्री प्लेयर को देख रहे हों।'

डिविलियर्स के मुंह से भी निकलता वॉव

डिविलियर्स के मुंह से भी निकलता वॉव

नेहरा ने जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि जडेजा के शॉट इतने शानदार थे कि साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स के मुंह से भी वाह निकलता।

उन्होंने कहा,'जडेजा ने जिस तरह से मुस्तफिजुर रहमान की गेंदों की गति को पहले ही भांप कर शॉट लगाये उसे देखकर एबी डिविलियर्स के मुंह से वाह (वॉव) निकलता। वह टी20 विश्वकप में भारत के लिये काफी अहम साबित होने वाले हैं।'

रहमान के खिलाफ जडेजा ने लिया चार्ज

रहमान के खिलाफ जडेजा ने लिया चार्ज

गौरतलब है कि सीएसके की टीम ने 134 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिये थे और पारी को खत्म होने में 22 गेंदे बाकी थी। कायदे से जिस स्थिति में सीएसके थी वहां से टीम का आदर्श स्कोर 170 के करीब नजर आ रहा था लेकिन जडेजा अपने अलग प्लान बनाकर मैदान पर उतरे थे। जडेजा ने मुस्तफिजुर रहमान के 20वें ओवर में चार्ज लिया और जिन 4 गेंदों का सामना किया उसमें 15 रन बटोर लिये। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया।

हालांकि सीएसके की टीम को इस मैच में यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों के चलते 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि राजस्थान की टीम ने इस जीत के साथ अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ है।

Story first published: Sunday, October 3, 2021, 16:00 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+