For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'न्यूजीलैंड में जीतने की पूरी कोशिश नहीं की', आशीष नेहरा ने विराट की कप्तानी पर उठाये सवाल

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में अब तक साल 2020 भारतीय क्रिकेट टीम के लिये मिला जुले अंदाज में बीता है। भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत के साथ आगाज किया तो ऑस्ट्रेलिया की टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया। जीत की यह लय भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर भी कायम रखी और टी20 सीरीज में 5-0 से मेजबान का सूपड़ा साफ किया। हालांकि इस सीरीज के बाद से ऐसा मालूम हुआ जैसे भारतीय टीम का खराब दौर शुरु हो गया।

और पढ़ें: यूनिस खान की कप्तानी से नाराज होकर पाकिस्तान खिलाड़ियों ने जानबूझकर किया खराब प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 350 से अधिक का स्कोर करने के बावजूद मैच गंवा दिया और सीरीज में 3-0 से हार का सामना किया, जबकि टेस्ट चैम्पियनशिप में अब तक अजेय रहने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के सामने टिक नहीं पायी और वहां भी 2 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप हो गई। भले ही भारतीय टीम की इस हार को प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है लेकिन पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को यह हार समझ नहीं आ रही। मशहूर कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा के शो में शिरकत करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने इस दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाये।

और पढ़ें: संजू सैमसन ने बताया कैसे धोनी की वजह से सच हुआ उनका सपना

विराट कोहली के बयान से सहमत नहीं है आशीष नेहरा

विराट कोहली के बयान से सहमत नहीं है आशीष नेहरा

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाप वनडे सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मे मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि वनडे क्रिकेट का प्रारूप टेस्ट और टी20 की तुलना में काफी अलग है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने विराट कोहली के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कीवी दौरे पर टीम ने जीतने की पूरी कोशिश नहीं की।

विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए नेहरा ने कहा,' मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने जीतने की पूरी कोशिश नहीं की। अगर आप मैच जीतने के बाद यह बात कहते हैं तो बात समझ आती है लेकिन आप हारने के बाद यह कहें कि वनडे क्रिकेट इतना जरूरी नहीं था पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना लगता है। ऐसा है तो आप न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेलने ही क्यों गये थे। क्या आप यह कहना चाहते हैं कि भारत ने न्यूजीलैंड में एकदिवसीय क्रिकेट मैच जीतने की कोशिश ही नहीं की।'

सैनी-जडेजा ने किया अच्छा प्रदर्शन

सैनी-जडेजा ने किया अच्छा प्रदर्शन

आकाश चोपड़ा से बात करते हुए आशीष नेहरा ने नवदीप सैनी और रविंद्र जडेजा की तारीफ की और कहा कि भले ही टीम ने सीरीज बुरी तरह से गंवाई लेकिन तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जिताने की पूरी कोशिश की थी। बदकिस्मती से वह भारत को जीत के करीब तो ले गये पर मंजिल तक पहुंचा नहीं पाये।

उन्होंने कहा,'इस दौरे पर 2 काफी रोमांचक मैच खेले गए थे, जिसे फैंस ने काफी इंज्वॉय किया। मैं बहुत खुश हुआ यह देखकर कि हमने किस तरह से मैच को खत्म किया। हमको ये भूल जाना चाहिए कि मैच खत्म करने से पहले हमारी टीम का क्या हाल था। सीरीज में नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा ने जो किरदार निभाया, वह काबिल-ए-तारीफ था।'

फैन्स ने भी विराट कोहली की कप्तानी पर उठाये थे सवाल

फैन्स ने भी विराट कोहली की कप्तानी पर उठाये थे सवाल

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के हाथों टी20 सीरीज में 5-0 से हारने के बाद कीवी टीम ने जबरदस्त वापसी की थी और भारत को वनडे में 3-0 से हराया था। वनडे सीरीज हारने के बाद फैन्स ने विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाये थे। इसके बाद भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में भी 2-0 से हार का सामना करना पड़ा और कोहली को आलोचकों के सवालों का सामना करना पड़ा था।

Story first published: Thursday, May 7, 2020, 14:05 [IST]
Other articles published on May 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+