जब विकेट लेते ही गेंदबाज ने दिखाया 'बाबा जी का ठुल्लू', वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। बल्लेबाज का शिकार करने के बाद जश्न मनाने का तरीका हर गेंदबाज का अलग होता है। साउथ अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर विकेट लेते ही मैदान के चारों ओर दाैड़ लगाना शुरू कर देते हैं, तो वहीं विंडीज के शेल्डन काॅटरेल आर्मी सेल्यूच करते हुए बल्लेबाज को पवेलियन लाैटने का राह दिखाते हैं। वहीं अब विंडीज का एक ऐसा गेंदबाज सामने आया है जिसने 'बाबा जी का ठुल्लू' दिखाते हुए जश्न मनाया जिसे देख कमेडियन एक्टर कपिल शर्मा की याद आ गई।
साथियों ने ही बना दिया रोहित शर्मा का मजाक, सोशल मीडिया पर दिखे मजेदार रिएक्शन
दरअसल, कैरिबियाई प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में विंडीज के स्पिनर एश्ले नर्स जब शिकार किया तो उन्होंने 'बाबा जी का ठुल्लू' दिखाया। उनके जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसे देख हंसी रोक पाना भी मुश्किले है। एश्ले नर्स ने पिछले साल की तरह के जश्न का कारण बताया था। उन्होंने कहा था, ''इस तरह के जश्न का जिम्मेदार मेरा भारतीय दोस्त सनी सोहल है। मैं उनसे कैरेबियन प्रीमियर लीग में मिला। उन्होंने कहा था जब भी मैं विकेट लूं तो बाबा जी का ठुल्लू दिखाऊं।''
Baba G Ka Thullo Celebration 🤣🤣🤣@KapilSharmaK9 pic.twitter.com/d1gKClMw11
— Hassam (@Hassam_gt) October 13, 2019
बता दें कि एश्ले नर्स ने बारबाडोज ट्राइडेंट्स की तरफ से खेलते हुए गयाना अमेजन वॉरियंस के खिलाफ 4 ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट झटके जिसकी बदाैलत उनकी टीम चैंपियन बनने के सफल हो पाई। उन्होंने विरोधी टीम के शानदार बल्लेबाज ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन को आउट किया। एश्ले ने बल्लेबाजी में भी उन्होंने 15 गेंद पर 19 रन जड़े। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2019 के फाइनल मुकाबला ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया था। बारबाडोज ट्रिडेंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 171 रन बनाए। जवाब में गयाना अमेजन वॉरियंस 144 रन ही बना सका। 27 रन से बारबाडोज मुकाबला जीत गया और 2019 का सीपीएल चैम्पियन बन गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
