For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी रही फ्लॉप फिर भी अश्विन के नाम जुड़ा ये शानदार रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंग्लैंड-भारत के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला भी रविवार को समाप्त हो गया और इस मुकाबले में भी इंग्लैंड ने भारत को 159 रन और पारी की करारी शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में अगर भारतीय गेंदबाजी और बल्लेबाजी की बात करें तो दोनों ही बुरी तरह से फेल रही और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के आगे विराट सेना बेबस नजर आई। कोई भी भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर तक एंडरसन और ब्रॉड की गेंदों का सामना नहीं कर सका, और वहीं भारतीय गेंदबाजी भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कुछ खास परेशान नहीं कर सकी, जिसका नतीजा उऩ्हें हार से चुकाना पड़ा। हालांकि भले ही जब भारत के सारे बल्लेबाज बेकार साबित हो गए तब आर अश्विन एक मात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने दोनों पारियों में भारत को गर्व महसूस करवाया।

ये भी पढ़ें- INDvsENG: भारत की शर्मनाक हार के साथ ही मुरली विजय के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड

बता दें कि बल्लेबाजी की अगर बात करें तो भारत के लिए आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए टीम के प्रमुख गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन सबसे हिट साबित हुए।अश्विन ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 29 रन बनाए और फिर रविवार को सर्वाधिक 33 रन बनाकर नॉटआउट रहे। लॉर्ड्स में अश्विन ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए मिसाल कायम की कि अगर हिम्मत दिखाई जाती तो भारत मैत बचा सकता था। इसी के साथ ही अश्विन के नाम एक खास रिकॉर्ड भी जुड़ गया है, दरअसल अश्विन भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 8 या उससे नीचे क्रम पर बैटिंग करते हुए दोनों पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाए हों। इसके साथ ही वो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले छठे खिलाड़ी हो गए हैं। इससे पहले टुप स्कॉट, ली जर्मन, पीटर सिडल, जैसे दिग्गज गेंदबाजों ने ये कारनामा किया था।

Story first published: Monday, August 13, 2018, 10:35 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+