संकट में फंसा एशिया कप 2020, पाकिस्तान करेगा मेजबानी, भारत का खेलना मुश्किल
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध रसातल में हैं। ये बात हर कोई जानता है कि दोनों देशों के बीच किसी तरह का कोई द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं होता है। केवल आईसीसी के टूर्नामेंट आदि में ये दोनों टीमें एक दूसरे के सामने आती हैं। विश्व कप 2019 में भी दोनों टीमों को आपस में एक लीग मैच खेलना है। यह मैच 16 जून को ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जाएगा।

टी-20 फार्मेट में होगा एशिया कप 2020
विश्व कप के बाद अगला बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट टी20 विश्व कप 2020 होगा। लेकिन इससे पहले एशिया कप 2020 भी होना है और उसकी मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। खास बात यह है कि यह प्रतियोगिता भी टी-20 की तर्ज पर खेली जाएगी। इसका कारण टी-20 विश्व कप है जो एशिया कप के ठीक बाद शुरू हो जाएगा। यह फैसला एशिया क्रिकेट काउंसिल ने सिंगापुर मीटिंग के दौरान लिया। इस बैठक में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड अधिकारियों ने भी शिरकत की थी।

भारत के बिना मुश्किल में फंस जाएगा 'एशिया' कप
पिछले साल हुआ एशिया कप भारत ने जीता था और टीम इंडिया ही इस कप को अब तक सबसे ज्यादा बार (7) जीतने वाली टीम भी है। अब जब एशिया कप के लिए पाकिस्तान का नाम मेजबान के तौर पर सामने आ गया है तो यह स्वाभाविक ही है कि भारत की इस टूर्नामेंट में भागीदारी पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। भारत और पाक ने अपनी अंतिम द्विपक्षीय सीरीज 2012 में खेली थी। इस साल पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाक में क्रिकेट संबंध और भी ज्यादा धरातल में पहुंच चुके हैं।
World Cup 2019 : जब धोनी ने बल्लेबाजी छोड़ बांग्लादेश के लिए सेट किया फील्ड, देखें VIDEO

ये हो सकता है समाधान-
भारत ने विश्व कप में भी पाक के साथ नहीं खेलने की इच्छा जताई थी लेकिन आईसीसी ने इस मामले में अपना सख्त रूख अपनाए रखा था। एशिया कप में भारत की भागेदारी पर संकट के बादलों की खबर के बीच मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि अगर परिस्थितियों के हिसाब से एशिया कप की जगह बदलनी पड़ जाए तो उस पर विचार किया जा सकता है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक अगर भारत-पाक के बीच राजनीतिक संबंध नहीं सुधरते तो प्रतियोगिता किसी और जगह पर कराई जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
