For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2019 : जब धोनी ने बल्लेबाजी छोड़ बांग्लादेश के लिए सेट किया फील्ड, देखें VIDEO

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी अंतिम ODI सेंचुरी जनवरी 2017 में लगाई थी। उस पारी के बाद से इस दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज का बल्ला कई मौकों पर शांत रहा तो कई मौकों पर अर्धशतक लगाने का ही समय मिला। खासकर साल 2019 की शुरुआत धोनी के लिए शानदार रही। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन किया और बाद में आईपीएल-12 में भी अपनी उम्दा फॉर्म कायम रखी। यहीं नहीं, विश्व कप के वार्म-अप मैच में भी धोनी का लाजवाब खेल जारी है।

धोनी का बेहतरीन शतक-

धोनी का बेहतरीन शतक-

धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वार्म-अप के दौरान बढ़िया खेल दिखाते हुए धुआंधार शतक लगाया। उन्होंने 78 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली। धोनी की यह पारी उनकी यादगार पारियों में एक मानी जा रही है। इस दौरान वे अपने पुराने रंग में दिखे और कभी भी गेंदबाज उन पर हावी नहीं हो पाए। हालांकि गेंदबाजों को धोनी के सामने बॉलिंग करते हुए ज्यादा आनंद नहीं आ रहा था लेकिन इसी दौरान ऐसा किस्सा हुआ जिसको देखने के बाद सबको बड़ा आनंद आया।

धोनी ने सजाई बांग्लादेश की फील्डिंग-

धोनी ने सजाई बांग्लादेश की फील्डिंग-

दरअसल भारतीय पारी के दौरान 40वें ओवर में बांग्लादेश के पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाज शब्बीर रहमान गेंदबाजी कर रहे थे। उस समय धोनी स्ट्राइक पर थे। गेंदबाज ने जैसे ही धोनी को गेंद कि तो उन्होंने तुरंत शब्बीर को रोक दिया और बांग्लादेशी फील्डिंग में मौजूद खामी को बताते हुए उसे ठीक करने का इशारा किया। असल में हुआ यह कि उस समय एक फील्डर शॉर्ट स्क्वायर फाइन लेग क्षेत्र के पास खड़ा होना चाहिए था लेकिन वह वहां नहीं था।

VIDEO: विश्व कप में बल्लेबाजों की नींद उड़ा सकती है जसप्रीत बुमराह की ये गेंद

झिझक के साथ लौटें गेंदबाज शब्बीर-

धोनी ने तुरंत गेंदबाज को यह खामी बताई। उसके बाद शब्बीर को काफी झिझक के साथ वापस लौटते हुए देखा गया और उन्होंने अपनी फील्डिंग तभी ठीक कर ली। इस वाकये के बाद धोनी के साथ राहुल और मैदानी अंपायर हल्के-फुल्के अंदाज में हंसते हुए भी देखे गए।

Story first published: Wednesday, May 29, 2019, 12:23 [IST]
Other articles published on May 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+