#Asia Cup: धोनी बने 200 छक्के मरने वाले विश्व के पहले कप्तान
नई दिल्ली। एशिया कप में टीम इंडिया का शानदार खेल जारी है, जहां टीम सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं वहीं कप्तान धोनी की कप्तानी में भी पुरानी वाली चमक दिख रही है।
हमेशा मैच का विनिंग शॉट मारकर उसे खूबसूरती से फिनिश करने वाले कप्तान माही ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ एक अनोखा रिकार्ड बनाया। मैदान पर जब धोनी बैटिंग करने आये तब इंडिया को एक बड़े शॉट की उम्मीद थी और कप्तान ने हालात के मुताबिक छक्का जड़कर टीम इंडिया की जीत को आसान कर दिया लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि इस छक्के के ही जरिये कैप्टन साहब ने एक अनोखा रिकार्ड बना लिया है।
धोनी बने 200 छक्के मरने वाले विश्व के पहले कप्तान
अब धोनी विश्व के ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा 200 छक्के लगाये हैं। अपने इस रिकार्ड से उन्होंने रिकी पोंटिंग, ब्रेंडन, क्रिस गेल और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
