Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हाशिम अमला बने आठ हजारी, पर इस बार नहीं तोड़ पाए विराट कोहली का रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के ओपनर हाशिल अमला ने आईसीसी विश्व कप के 25वें मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 83 गेंदों में 55 रनों की धीमी पारी खेली। उनकी यह पारी टीम को जीत तो नहीं दिला सकी लेकिन अमला ने अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट के आठ हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह सबसे तेजी से यहां तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने।

नहीं तोड़ पाए कोहली का रिकाॅर्ड

नहीं तोड़ पाए कोहली का रिकाॅर्ड

अमला वनडे में कोहली के कई रिकाॅर्ड तोड़ चुके हैं, लेकिन इस बार वह चूक गए। दरअसल, कोहली के नाम अब भी वनडे में सबसे तेज आठ हजारी बनने का रिकाॅर्ड कायम है। कोहली ने 176 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं अमला ने 175 पारियों में आठ हजार रन पूरे किए। अमला ने ये आंकड़ा अपना 24वां रन पूरा करते ही हासिल किया।

आठ हजारी बनने वाले बने चाैथे अफ्रीकी बल्लेबाज

आठ हजारी बनने वाले बने चाैथे अफ्रीकी बल्लेबाज

इसके अलावा अमला साउथ अफ्रीका के लिए आठ हजार रन पूरे करने वाले चाैथे बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले जैक कालिस, अब्राहम डीविलियर्स, हर्शल गिब्स यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। डीविलियर्स सबसे तेजी से आठ हजार रन तक पहुंचने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 182 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था। उनके बाद भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली और रोहित शर्मा का नंबर है।

सबसे तेज आठ हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज-

विराट कोहली- 175 पारियां, समय लगा- 8 साल 301 दिन

हाशिम अमला- 176 पारियां, समय लगा- 11 साल 102 दिन

एबी डिविलियर्स- 182 पारियां, समय लगा- 10 साल 205 दिन

साैरभ गांगुली- 200 पारियां, समय लगा- 10 साल 302 दिन

रोहित शर्मा- 200 पारियां, समय लगा, 11 साल 263 दिन

'सिक्सर किंग' युवराज फिर कर सकते हैं क्रिकेट में वापसी, BCCI के आगे रखी ये मांग

यह रिकाॅर्ड भी अमला के नाम

यह रिकाॅर्ड भी अमला के नाम

इसके अलावा अमला के नाम के नाम 2 हजार से लेकर 7 हजार तक के रन भी सबसे तेजी से बनाने का रिकाॅर्ड है। यह रिकाॅर्ड उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए ही बनाए हैं, लेकिन इस बार 8 हजार तेजी से बनाने के मामले में वो कोहली से 2 पारियां पीछे रह गए। अमला ने 2 हजार रन 40 पारियों में, 3 हजार रन 59 पारियों में, 4 हजार रन 81 पारियों में, 5 हजार रन 101 पारियों में, 6 हजार रन, 123 जबकि 7 हजार रन 150 पारियों के साथ सबसे तेजी से पूरे किए थे।

Story first published: Thursday, June 20, 2019, 9:57 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+